सीधी भर्ती के साथ हो पदोन्नति की व्यवस्था

ब्लॉक परिसर में गुरुवार को ग्राम पंचायतों के सचिवों की बैठक हुई। इसमें तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किए जाने वाले आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 11:37 PM (IST)
सीधी भर्ती के साथ हो पदोन्नति की व्यवस्था
सीधी भर्ती के साथ हो पदोन्नति की व्यवस्था

कुशीनगर : ब्लॉक परिसर में गुरुवार को ग्राम पंचायतों के सचिवों की बैठक हुई। इसमें तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किए जाने वाले आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मल्ल ने कहा कि हम लोगों के पद की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक किया जाए। वेतन में बढ़ोत्तरी के अलावा सीधी भर्ती के साथ-साथ प्रोन्नति की भी व्यवस्था की जाए। कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा करने में टाल-मटोल कर रही है, जो जायज नहीं है। मांगों को लेकर आंदोलन भी किया जा चुका है, भविष्य में भी आंदोलन करेंगे।

बैठक में कुंवर अरविद, राधेश्याम जायसवाल, जेपी मौर्या, ओमप्रकाश, अरविद सिंह, अभिषेक सिंह, अरविद, दिवाकर, उपेंद्र सिंह, तैमूर, बृजेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी