गरीबों के लिए करें कम्युनिटी किचन का इंतजाम : मुख्यमंत्री

कुशीनगर के अधिकारियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनलाइन बैठक कर कहा कि आंशिक बंदी के दौरान लोगों से न करें दु‌र्व्यवहार मरीजों को तत्काल राहत देने का करें कार्य।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:42 PM (IST)
गरीबों के लिए करें कम्युनिटी किचन का इंतजाम : मुख्यमंत्री
गरीबों के लिए करें कम्युनिटी किचन का इंतजाम : मुख्यमंत्री

कुशीनगर : बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के आला अधिकारियों संग आनलाइन बैठक कर कोविड इलाज की व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। आमजन को हर हाल में राहत देने की बात पर जोर देते हुए इलाज के मुकम्मल इंतजाम की बात कही। कहा कि संक्रमण के इस दौर में गरीबों के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों में कम्युनिटी किचन का इंतजाम करें।

एनआइसी के वीडियो कांफ्रेंसिग रूम में अधिकारियों से संवाद के दौरान उन्होंने बताया कि आंशिक बंदी से कोरोना को रोकने में सफलता मिली है। यह जरूर ध्यान रहे कि इस दौरान जरूरी सुविधाओं पर रोक न लगाई जाए। आकस्मिक एवं आवश्यक गतिविधियां संचालित होती रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी कार्याें के लिए पूरी छूट रहेगी। औद्योगिक गतिविधियां तथा ई-कॉमर्स से संबंधित कार्य यथावत चलते रहेंगे। अनावश्यक आवागमन बंद रहे। ई-पास की व्यवस्था लागू रहे। गाइड लाइन का पालन किया जाए। कोरोना संक्रमण के विरुद्ध संघर्ष को पूरी ²ढ़ता के साथ जारी रखें। कोविड बेड की संख्या में वृद्धि, आक्सीजन एवं जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि विगत कुछ दिनों से प्रतिदिन संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या अधिक हो रही है। यह आशाजनक संकेत है। अधिकारियों को ़फोन रिसीव करने और समुचित कार्रवाई का निर्देश दिए। प्रदेशव्यापी वृहद टेस्टिग अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसके तहत निगरानी समितियों के माध्यम से घर-घर स्क्रीनिग की जाए। लोगों के तापमान और आक्सीजन लेवल को चेक किया जाए। लक्षणयुक्त व्यक्तियों का आरआरटी द्वारा रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाए। आवश्यकतानुसार लोगों के लिए अस्पताल अथवा क्वारंटीन सेंटर अथवा होम आइसोलेशन की व्यवस्था की जाए। होम आइसोलेशन वाले मरीजों को अनिवार्य रूप से मेडिकल किट उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि '108' एंबुलेंस सेवा की 75 फीसद एंबुलेंस का संचालन कोविड कार्य हेतु किया जाए, शेष 25 फीसद को नान-कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखा जाए। चालकों एवं अन्य सहयोगी स्टाफ को मास्क, दस्ताने तथा सैनिटाइजर आदि अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं। प्रत्येक कोविड अस्पताल प्रतिदिन दो बार खाली बेड की संख्या सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करें। विवरण पोर्टल पर भी उपलब्ध रहना चाहिए। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए रेमडेसिविर के दैनिक आवंटन में वृद्धि की है। निजी अस्पतालों को जरूरत के अनुसार जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इसकी उपलब्धता कराई जा रही है। बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिगम, पुलिस अधीक्षक सचिद्र पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी