221 केंद्रों पर 55615 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले तीन दिनों से शून्य है। शुक्रवार को मिली 2102 की जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव हैं। एक्टिव केसों की संख्या एक पर स्थिर है। जनपद में मई 2020 से अब तक पाजिटिविटी 1.65 फीसद रिकवरी रेट 98.54 तथा मृत्यु दर 1.45 फीसद है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:38 PM (IST)
221 केंद्रों पर 55615 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
221 केंद्रों पर 55615 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

कुशीनगर: मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण के विशेष अभियान में जिला पीछे रह गया। हालांकि, रोज की अपेक्षा शुक्रवार को लोगों का उत्साह कुछ अधिक ही दिखा। बारिश के बावजूद जनपद के 221 वैक्सीनेशन केंद्रों पर तीन बजे तक 55615 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा। बावजूद इसके 80 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य नहीं पाया जा सका। इन केंद्रों पर 49011 को प्रथम व 6604 को द्वितीय डोज दी गई। 18 प्लस में 3514 को प्रथम डोज व 1291 को द्वितीय डोज, 45 वर्ष अधिक आयु वर्ग में 443 को प्रथम डोज व 393 को दूसरी डोज लगी तो कलस्टर अप्रोच में टीकाकरण की स्थिति 18 प्लस में 36824 को प्रथम व 2015 को द्वितीय डोज, 45 प्लस में 8230 को प्रथम व 2905 को द्वितीय डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय गुप्ता ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए आमजन से आह्वान किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि नजदीकी केंद्र पर टीका लगवाएं। सहायक शोध अधिकारी विनोद शाह ने बताया कि अब तक 1519298 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शनिवार को भी सभी केंद्रों पर टीका लगेगा।

तीसरे दिन भी कोई नहीं मिला संक्रमित

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले तीन दिनों से शून्य है। शुक्रवार को मिली 2102 की जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव हैं। एक्टिव केसों की संख्या एक पर स्थिर है। जनपद में मई 2020 से अब तक पाजिटिविटी 1.65 फीसद, रिकवरी रेट, 98.54 तथा मृत्यु दर 1.45 फीसद है। डा. सुरेश पटारिया ने बताया कि अब तक कुल 15616 संक्रमितों में से 15388 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अपील किया कि कोविड गाइडलाइन का हर हाल में अनुपालन करें,ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

chat bot
आपका साथी