नैनो टेक्नोलाजी में शोध के लिए अमेरिका जाएंगे आनंद

कुशीनगर के सेवरही ब्लाक के महुअवां गांव निवासी आनंद कुमार गुप्ता का चयन अमेरिका में शोध कार्य के लिए हुआ है उनके शोध कार्य से पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:56 PM (IST)
नैनो टेक्नोलाजी में शोध के लिए अमेरिका जाएंगे आनंद
नैनो टेक्नोलाजी में शोध के लिए अमेरिका जाएंगे आनंद

कुशीनगर : सेवरही विकास खंड के महुअवां गांव निवासी व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में पर्यावरण वैज्ञानिक के पद पर तैनात आनंद कुमार गुप्ता चयन संयुक्त राज्य अमेरिका में नैनो-टेक्नोलाजी पर तीन साल शोध करने के लिए हुआ है। उनका पर्यावरण विज्ञान में भारत से चयन किया गया है। शुरूआत से ही मेधावी छात्र रहे आनंद ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) करने के बाद ऊर्जा और पर्यावरण में एमफिल की उपाधि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से प्राप्त की। वह दोनों ही उपाधियों में गोल्ड मेडल से सम्मानित किए गए थे।

जेईई एडवांस में जिले के दो होनहार चयनित

जेईई एडवांस परीक्षा में जिले के दो होनहारों ने सफलता हासिल की है। पडरौना नगर के मुन्ना कालोनी निवासी जान्हवी सिंह पुत्री कार्तिकेय सिंह ने 28000 रैंक हासिल किया है। जान्हवी ने सफलता का श्रेय पिता कार्तिकेय सिंह व मां रंजना सिंह को दिया है। खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार आजाद चौक निवासी आदित्य जायसवाल ने आल इंडिया 3615 व ओबीसी में 603 रैंक हासिल किया है।

आइआइटी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए आदित्य राज

फाजिलनगर क्षेत्र के गांव पांडेय बरदहां निवासी आदित्य राज पांडेय आइआइटी परीक्षा में 420 वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पिता दिनेश पांडेय गांव में ही खेती किसानी करते हैं। माता संगीता पांडेय गृहणी हैं। पिता ने बताया कि आदित्य बचपन से पढ़ने में मेधावी रहे हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा फाजिलनगर के सेंट जोसेफ्स स्कूल से हुई। वह हाईस्कूल कसया नवजीवन तथा इंटरमीडिएट गोरखपुर के आक्सफोर्ड इंटर कालेज से उत्तीर्ण किए हैं।

साहिल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

जोकवा बाजार क्षेत्र के गांव रहसू जनूबी पट्टी निवासी साहिल जायसवाल ने आइआइटी परीक्षा आल इंडिया में ईडब्ल्यूएस जनरल रैंक में 1870 वां एवं ओबीसी में 267 वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। साहिल बचपन से ही मेधावी रहे। इनकी प्राथमिक शिक्षा सहित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई सैनिक स्कूल दिल्ली से हुई है। पिता राजेश जायसवाल आर्मी में सूबेदार हैं। माता आशा देवी गृहणी हैं।

chat bot
आपका साथी