शरीर को निरोग रखने के लिए चहुंओर किया गया योगाभ्यास

कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह लगे शिविर शारीरिक मानसिक व अध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में योग सहायक पीएम मोदी ने योग को बनाया विश्वबंधुत्व का प्रतीक सांसद।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM (IST)
शरीर को निरोग रखने के लिए चहुंओर किया गया योगाभ्यास
शरीर को निरोग रखने के लिए चहुंओर किया गया योगाभ्यास

कुशीनगर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने निरोग रहने के लिए योग किया। नगरीय व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह शिविर लगाई गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं अधिकारियों ने अपने आवास और कैंप कार्यालयों में योग किया।

सांसद विजय कुमार दूबे ने अपने आवास पर योगाभ्यास किया। कहा कि योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्वबंधुत्व का प्रतीक बन गया है। पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने आवास में स्वजन सहित योग किया। उन्होंने नगरवासियों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। कहा कि पडरौना में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ योगशाला की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि पार्टी की ओर से सभी मंडलों में 80 जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां सभी जिला पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने अपने कैंप कार्यालय के छत पर योग किया। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति, पतंजलि योग समिति की ओर से 10 जगहों पर योगाभ्यास कराया गया। जिला प्रभारी सुभाष सिंह, छात्र संचित सिंह, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, अमरदीप शुक्ला आदि ने योग किया। इसी क्रम में खड्डा स्थित अपने आवास पर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, बरवारतनपुर में अपने आवास पर भाजपा नेता पवन राव, पडरोना नगर स्थित अपने आवास पर सीमा सिंह, कसया स्थित अपने आवास पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, कुशीनगर में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, कैंप कार्यालय परिसर में एसपी सचिद्र पटेल, हनुमान इंटर कालेज में जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र व भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहा आदि ने योगाभ्यास किया।

कुबेरस्थान बाजार स्थित श्रीशिव-शक्ति मंदिर परिसर में योग प्रशिक्षक डा. आइजे की देखरेख में पीठाधीध्वर राजकुमार गिरी, प्रभुनाथ गुप्ता, दुर्गादयाल त्रिपाठी, प्रभुनाथ गिरी, रजनीश पांडेय, हरि यादव, गोविद तिवारी, राजेद्र गिरी, कृष्ण प्रताप सिंह, सोनू तिवारी, विनोद गिरी आदि ने योगाभ्यास किया।

सौरहा खुर्द गांव के चरिघरवा टोला स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में योग शिक्षक जयश्री कुशवाहा व संजीत सिंह ने कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए लोगों को योगाभ्यास कराया, इसके लाभ की जानकारी दी। बबलू कुशवाहा, धर्मेंद्र जायसवाल, श्रीकांत कुशवाहा, पारसनाथ, दुर्गेश गुप्ता, कृष्णमोहन, शिवप्रसाद गुप्ता, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

सर्व समाज के लोगों ने किया योग

हाटा: नगर के खाकी बाबा कुटी, श्रीगांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा में विधायक पवन केडिया, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, विधायक रामानंद बौद्ध, प्रबंधक तेजबहादुर मिश्र, प्रधानाचार्य नागेश मणि ने योगाभ्यास किया। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत रामानुजाचार्य, राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग की प्राचार्य डा. उषा किरण शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. चैतन्य कुमार, अभिषेक कुमार मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनिता गौतम, डा. देवेश त्रिपाठी, दिलप्रीत कौर ने योगाभ्यास किया। श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में प्रबंधक अग्निवेश मणि, विश्वास मणि, प्राचार्य राजेश चतुर्वेदी व मोहन पांडेय, विश्वास मणि आदि ने योग किया। तहसील परिसर में एसडीएम प्रमोद तिवारी, नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, तहसीलदार सुकर्मा प्रसाद विश्वकर्मा, कोतवाली परिसर में कोतवाल जयप्रकाश पाठक व पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया।

chat bot
आपका साथी