किसानों को गन्ने की सह फसली खेती करने की सलाह

विकास खंड के गांव भिसवा बाजार में गन्ना विकास गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को शरदकालीन गन्ने की बोआई की जानकारी दी गईं। साथ ही गन्ने की सहफसली खेती के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:40 PM (IST)
किसानों को गन्ने की सह फसली खेती करने की सलाह
किसानों को गन्ने की सह फसली खेती करने की सलाह

कुशीनगर: विकास खंड के गांव भिसवा बाजार में गन्ना विकास गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को शरदकालीन गन्ने की बोआई की जानकारी दी गईं। साथ ही गन्ने की सहफसली खेती के लिए प्रेरित किया।

गन्ना शोध संस्थान गोरखपुर के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हाटा गन्ना समिति क्षेत्र के लिए गन्ना शोध संस्थान सेवरही लक्ष्मीपुर से 367 क्विंटल गन्ना बीज का आवंटन किया गया है। किसान अपने गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर बीज प्राप्त कर लें। कृषि वैज्ञानिक सुशील भदौरिया ने गन्ना बोते समय नाली में दीमक के नियंत्रण के लिए दवा प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने जिंक के साथ डीएपी के प्रयोग से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया।

सचिव मुन्नी सिंह यादव व गन्ना विकास निरीक्षक ओपी सिंह ने गन्ने के साथ सहफसली खेती की सलाह दी। किसानों ने गन्ना सूखने की समस्या बताई, जिस पर विशेषज्ञों ने आवश्यक सुझाव दिए। संचालन रामबड़ाई ने किया। बृज भूषण प्रसाद, उमाशंकर उपाध्याय, रामप्यारे सिंह, दया सिंह, कैलाश जायसवाल, विपिन राय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी