कुशीनगर जनपद में 35 हजार सदस्य बनाएगी अभाविप

कुशीनगर के कसया में आयोजित कार्यशाला में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया पांच अक्टूबर तक चलेगा सदस्यता अभियान वक्ताओं ने कहा कि ज्ञान शील व एकता है परिषद की विशेषता।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 01:03 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 01:03 AM (IST)
कुशीनगर जनपद में 35 हजार सदस्य बनाएगी अभाविप
कुशीनगर जनपद में 35 हजार सदस्य बनाएगी अभाविप

कुशीनगर : राष्ट्रभक्ति, सेवा व समर्पण के बल पर ही आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। पांच अक्टूबर तक विद्यालय, कालेज, विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्र प्रेम और सेवाभाव से ओत प्रोत छात्रों को सदस्य बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्र पुनर्निर्माण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस सत्र में कुशीनगर जनपद में 35 हजार सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह बातें परिषद के जिला प्रमुख डा. निगम मौर्य ने मंगलवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय में आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से कही। विभाग प्रमुख डा. रविशंकर प्रताप राव ने कहा कि ज्ञान, शील व एकता ही परिषद की विशेषता है। परिषद का सदस्य होना गर्व की बात है। प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत इंटरनेट मीडिया प्रमुख शक्ति सिंह ने अनुशासन, सेवा, समर्पण व राष्ट्रभक्ति को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का प्राणतत्व बताया। विभाग संयोजक सागर जायसवाल और जिला संयोजक आशीष दूबे ने जनपद के विभिन्न नगरों से आए हुए कार्यकर्ताओं को समूहों में बैठाकर उनके नगर में संस्थावार लक्ष्य निर्धारित किए। जिला संगठन मंत्री वीर प्रताप ने अल्पकालिक विस्तारकों को क्षेत्र में उनके कार्यों के बारे में बताया। संचालन अजय ने किया। डा. सिद्धि केसरवानी नगर उपाध्यक्ष कसया, दीपक भगत तहसील प्रमुख तमकुहीराज, पूजन यादव नगर अध्यक्ष दुदही, कार्तिक सिंह नगर अध्यक्ष पडरौना, विशाल सिंह नगर उपाध्यक्ष पडरौना सहित जनपदीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गांवों में बेहतर सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता : अतुल सिंह

गांवों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। हर गांव में एएनएम सेंटर, सामुदायिक शौचालय, बिजली, सड़क, पानी, स्कूल आदि की व्यवस्था कर सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

यह बातें उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कही। वह मंगलवार को कप्तानगंज ब्लाक के खभराभार गांव में नवनिर्मित एएनएम सेंटर का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं चलाकर ग्रामीण इलाके को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है। प्रदेश में जबसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है, गुंडा-माफिया जेल में हैं। सरकार विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत का नाम ऊंचा किया है। भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक राजेश साहनी ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों की बदौलत भाजपा के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है। अध्यक्षता प्रेमसागर साहनी ने की व संचालन दिनेश सिंह ने किया। बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके गुप्ता, पूर्व प्रमुख मनोज सिंह, एपीओ मनरेगा आलोक कुमार यादव, विजय कन्नौजिया, बैजनाथ गुप्ता, श्याम चंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी