10 तहसील कर्मियों समेत 91 पॉजिटिव

सोमवार को 566 की मिली रिपोर्ट में 475 निगेटिव व 91 पॉजिटिव हैं। इसमें नौ हाटा तहसील व कसया एसडीएम आवास का एक कर्मी शामिल है। इसके अलावा कसया की हिदू युवा वाहिनी की तहसील प्रभारी संक्रमित पाई गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:06 AM (IST)
10 तहसील कर्मियों समेत 91 पॉजिटिव
10 तहसील कर्मियों समेत 91 पॉजिटिव

कुशीनगर: जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां लगातार बढ़ रही है। वहीं स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में कुशीनगर में 172 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं अब तक 549 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार को 566 की मिली रिपोर्ट में 475 निगेटिव व 91 पॉजिटिव हैं। इसमें नौ हाटा तहसील व कसया एसडीएम आवास का एक कर्मी शामिल है। इसके अलावा कसया की हिदू युवा वाहिनी की तहसील प्रभारी संक्रमित पाई गई हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 903 हो गई है। कुल 198 गांव अब तक हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए जा चुके हैं।

सीएमओ डा. एनपी गुप्त ने बताया कि कोरोना से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले से 24 और लोगों के नमूने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे गए। अब तक कुल 18679 लोगों की हुई जांच में 17662 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सदर विकास खंड के जंगल विशुनपुरा गांव को लेखपाल संतोष गुप्ता की देखरेख में नागेंद्र, लल्लन, राजकिशोर, गणेश, राज कुमार आदि ग्रामीणों ने सील कराया। इसी तरह संक्रमित मिले अन्य युवकों के गांव भी सील कराए गए।

chat bot
आपका साथी