मशाल जुलूस के लिए 551 धावकों का हुआ चयन

कुशीनगर के फाजिलनगर में दिसंबर में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन के लिए रही भीड़ युवक-युवतियों के चयन के लिए दिनभर बनी रही गहमागहमी बड़ी संख्या में धावक दौड़ में किए प्रतिभाग।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:20 PM (IST)
मशाल जुलूस के लिए 551 धावकों का हुआ चयन
मशाल जुलूस के लिए 551 धावकों का हुआ चयन

कुशीनगर : 17 वें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने वाले मशाल धावकों का चयन पावानगर महावीर इंटर कालेज के खेल मैदान पर रविवार को हुआ। कुल 551 धावकों का चयन किया गया। चयन के लिए युवक-युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दिसंबर माह में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ धावकों के मशाल से अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया जाता है। इसके लिए आयोजन समिति धावक व धाविकाओं का चयन करता है। चयन के लिए 350 धावक व 201 धाविकाओं को चयनित करने के लिए आयोजन समिति व जिला गाइड़ ट्रेनर एमडीआई खान व जेपी रावत ने 1000 व 800 मीटर की दौड़ का मानक बनाया था। समिति के अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही, विनित कुमार बंटी, आजाद अंसारी, मजीबुल्लाह राही, सत्येंद्र सिंह, सत्यम त्रिपाठी, गुड्डू चौहान, गुड्डू सिंह, गुड्डू पांडेय, मो. आलम, नसीम अंसारी, सफीकुर्रहमान, पंकज ओझा, कबिद्र सिंह, भाष्कर राय, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह,पिटू राव, खुर्शीद आलम आदि उपस्थित रहे।

बबलू ने सुनील को दिखाया आसमान

कप्तानगंज विकास खंड के बोदरवार बाजार में कुश्ती का आयोजन हुआ। भाजपा नेता घनश्याम गोरखपुरी व ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।

पहली कुश्ती गाजीपुर के बबलू व आजमगढ़ के सुनील के बीच हुई। इसमें बबलू ने सुनील को आसमान दिखा दिया। सबसे जोरदार कुश्ती विकास बनारस और मनोज नयपुर के बीच हुई। इसमें विकास ने मनोज को आसमान दिखाकर खूब तालियां बटोरी। मठिया के पहलवान विकास ने गोरखपुर के रूपनारायण को चंद मिनटों में ही चित कर दिया। करीब दो दर्जन कुश्तियां बराबर रहीं। संचालन मंगरू उपाध्याय ने किया। निर्णायक की भूमिका राकेश मद्धेशिया ने निभाई। अरविद कुमार चौबे, रवींद्र मणि त्रिपाठी, दुर्गेश कन्नौजिया, मोहन अग्रवाल, मंडल सिंह, बबलू गुप्ता, कुंवर मनोज, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी