सामूहिक विवाह योजना में एक दूजे के हुए 55 जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को नगर स्थित एक निजी लान में 55 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद नवदंपति को दैनिक गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। इसमें 53 हिदू व दो मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:10 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:10 AM (IST)
सामूहिक विवाह योजना में एक दूजे के हुए 55 जोड़े
सामूहिक विवाह योजना में एक दूजे के हुए 55 जोड़े

कुशीनगर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को नगर स्थित एक निजी लान में 55 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद नवदंपति को दैनिक गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। इसमें 53 हिदू व दो मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

योजना के तहत 55 जोड़ों ने नगर पालिका परिषद हाटा में पंजीकरण कराया था। विद्वान आचार्यों ने हिदू युवक-युवतियों की शादी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई। वहीं मौलवी ने मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाया। सांसद विजय दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह, नपा सभासद व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जोड़ों को आवश्यक सामग्री भेंटकर सुखद जीवन की कामना की।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की सोच है कि आर्थिक रूप से कमजोर युवक युवतियों की शादी सामूहिक रूप से कराई जाए। नपाध्यक्ष ने कहा कि नपा हर साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करेगी। संचालन सोमेश कुमार चतुर्वेदी ने किया। गायक बलिराम व रामप्यारे भारती ने मंगल गीत गाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, ईओ कसया प्रेम शंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हाटा उदयभान कुशवाहा, मनीष चौरसिया, सुभाष प्रसाद, मुंशी सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, बबलू तिवारी, सुकई मद्धेशिया, दिग्विजय सिंह, मुकेश यादव, अर्जुन मौर्या, देवेंद्र मिश्रा, अमरीश पटेल, सुशील चौहान, जगरनाथ यादव, रफीउल्लाह, प्रदीप गुप्ता, योगेंद्र मणि आदि लोग मौजूद रहे। बेटियों को शिक्षित करने से होगा समाज का विकास कुशीनगर: क्षेत्र के गांव जंगल घोरठ में पारसनाथ महाविद्यालय में आयोजित रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को शिविरार्थियों ने बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शाहपुर माफी गांव के मुसहर बस्ती में जागरूकता रैली निकाल बेटियों को शिक्षित करने की अपील की। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विवेक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने से ही समाज का विकास होगा। अभय प्रताप सिंह, नरसिंह प्रसाद, विनीता तिवारी, प्रीति मिश्रा, यशवंत कुमार, श्याम सुंदर पटेल, प्रियंका यादव, रंजना शर्मा, रितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी