सम्मानित किए गए उत्कृष्ट खेती करने वाले 30 किसान

कुशीनगर में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश के विकास में किसानों की अहम भूमिका है तकनीकी व वैज्ञानिक खेती से किसानों की आय दोगुनी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 12:08 AM (IST)
सम्मानित किए गए उत्कृष्ट खेती करने वाले 30 किसान
सम्मानित किए गए उत्कृष्ट खेती करने वाले 30 किसान

कुशीनगर : कृषि विभाग के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया करनपट्टी में किसान सम्मान समारोह व वैज्ञानिक संवाद आयोजित हुआ। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीस किसानों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि फाजिल नगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर किसानों ने यह साबित कर दिया है कि बढ़ती आबादी और कम होती जमीन के बावजूद अनाज के उत्पादन में हम पीछे नहीं रहेंगे। कृषि विज्ञानियों के सहयोग से किसानों की आय दोगुनी हो रही है। उप कृषि निदेशक डा बीआर मौर्य, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा अशोक राय, क्षेत्रीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के प्रभारी डा विकास सिंह ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जयप्रकाश मणि त्रिपाठी, गेंदा सिंह शोध संस्थान के वैज्ञानिक डा विनय मिश्र, अंजली गुप्ता, प्रक्षेत्र प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, मोतीलाल कुशवाहा, अजय कुमार राय, डा शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह किसान हुए सम्मानित

संजीव कुमार कुशवाहा, सुग्रीव चौहान, हरेंद्र यादव, रामनरायन, जितेंद्र राय, ओमप्रकाश सिंह, रामनरेश शुक्ल, ग्यासुद्दीन, लालजी कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, सुदामा कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, विद्यासागर सिंह, मदनमोहन सिंह, राजेश सिंह, सुभावती, महेंद्र मणि, नंद केश्वर, श्रीप्रकाश राय, ढुनगुन प्रसाद, सुदामा प्रसाद, शंभू यादव, राजेश गुप्ता, इंद्रावती, नीता, राम गिरिश शर्मा, बहादुर, विनोद पांडेय, शंभूनाथ सिंह।

होर्डिंग पर टिकटार्थी नहीं लिख सकेंगे भावी प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के इच्छुक दावेदार अब स्वागत व शुभकामना के होर्डिंग बैनर पर भावी प्रत्याशी नहीं लिख सकेंगे। उन्हें क्षेत्र में प्रचार के दौरान स्वयं के नाम के साथ सिर्फ चुनाव चिन्ह और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना होगा।

यह सख्त निर्देश भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उप्र के प्रभारी डा. राधामोहन सिंह ने दिए हैं। वह सोमवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर व मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने प्रदेश प्रभारी के निर्देश की पुष्टि की। बताया कि प्रदेश प्रभारी के निर्देश से सभी को अवगत करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी