1977 निगेटिव, 20 मिले कोरोना पॉजिटिव

सीएमओ डा. एनपी गुप्त ने बताया कि गांवों को सील करा संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है जिससे उनके भी नमूने जांच के लिए भेजे जा सकें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:11 AM (IST)
1977 निगेटिव, 20 मिले कोरोना पॉजिटिव
1977 निगेटिव, 20 मिले कोरोना पॉजिटिव

कुशीनगर: जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ता जा रहा ह,ै वैसे-वैसे संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में कुल 67 पॉजिटिव पाए गए हैं, तो नौ लोग स्वस्थ हुए हैं। रविवार को 1997 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली, इसमें 1977 निगेटिव व 20 पॉजिटिव हैं।

संक्रमितों में फाजिलनगर व कुबेरनाथ के तीन-तीन, कसया, तमकुही, दुदही व विशुनपुरा में एक-एक, रामकोला में चार व अन्य क्षेत्र से छह लोग शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4685 हो गई है तो 4241 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 41 हो चुकी है। सीएमओ डा. एनपी गुप्त ने बताया कि गांवों को सील करा संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है, जिससे उनके भी नमूने जांच के लिए भेजे जा सकें। अब तक कुल 120504 लोगों की हुई जांच में 118865 की रिपोर्ट निगेटिव है।

chat bot
आपका साथी