105 केंद्रों पर 10645 लोगों का हुआ टीकाकरण

कुशीनगर में 3530 को प्रथम व 7115 को दी गई द्वितीय डोज स्वास्थ्य विभाग ने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा टीका लगवाने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:38 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:38 AM (IST)
105 केंद्रों पर 10645 लोगों का हुआ टीकाकरण
105 केंद्रों पर 10645 लोगों का हुआ टीकाकरण

कुशीनगर : कोरोना संक्रमण को देखते हुए आमजन में टीकाकरण को लेकर जागरूकता आने लगी है। मेगा कैंप में शनिवार को जनपद के 105 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 10645 लोगों को टीका लगा। इन केंद्रों पर 3530 को प्रथम व 7115 को द्वितीय डोज दी गई। 18 प्लस में 1278 को प्रथम डोज व 4020 को द्वितीय डोज, 45 वर्ष अधिक आयु वर्ग में 102 को प्रथम डोज व 754 को दूसरी डोज लगी तो कलस्टर अप्रोच में टीकाकरण की स्थिति 18 प्लस में 1934 को प्रथम व 2119 को द्वितीय डोज, 45 प्लस में 216 को प्रथम व 222 को द्वितीय डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय गुप्ता ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए आमजन से आह्वान किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि नजदीकी केंद्र पर टीका लगवाएं। सहायक शोध अधिकारी विनोद शाह ने बताया कि अब सोमवार को टीकाकरण होगा।

632 लोगों की जांच में सभी निगेटिव

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार शून्य बनी हुई। शनिवार को 632 लोगों की जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। एक्टिव केस भी शून्य है। सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने बताया कि अब तक कुल 15617 संक्रमितों में से 15390 लोग स्वस्थ हो चुके है। कहा कि लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करते रहना होगा।

किसानों की हितैषी है भाजपा सरकार : जगदीश

तमकुही ब्लाक के परसौन गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। विपक्ष कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को भड़का रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों का करीब 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। भाजपा ही किसानों की हितैषी है।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव पांडेय, अवधेश राय, जिला प्रभारी सोशल मीडिया उमेश राय, सुनील तिवारी, ग्राम प्रधान गोपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्र, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा मंकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र ठकुराई, रामप्रवेश सिंह, राहुल मिश्र, पूर्व प्रधान सुमन तिवारी, शत्रुजीत पांडेय, अरविद सिंह कृष्णा कुशवाहा, आनंद सिंह, रवीन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश गोंड, भगवान भगत, तिलक निषाद, हरकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी