कुल्हाड़ी मारकर किया युवक का कत्ल

सराय अकिल के दिया उपरहार गांव से शुक्रवार दोपहर से लापता हुए युवक का कत्ल कर दिया गया। शनिवार सुबह उसका रक्तरंजित शव बाग में पड़ा मिला तो कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:54 PM (IST)
कुल्हाड़ी मारकर किया युवक का कत्ल
कुल्हाड़ी मारकर किया युवक का कत्ल

सराय अकिल के दिया उपरहार गांव से शुक्रवार दोपहर से लापता हुए युवक का कत्ल कर दिया गया। शनिवार सुबह उसका रक्तरंजित शव बाग में पड़ा मिला तो कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारी पहुंच गए। कत्ल किसने और क्यों किया, यह अभी रहस्य बना है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

दिया उपरहार गांव निवासी इस्तियाक खान का छोटा पुत्र ताहिर (20) मुंबई में सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन में काम बंद होने पर वह अप्रैल में घर लौट आया था। शनिवार सुबह गांव के बाहर जलील के बाग में उसका खून से सना शव पड़ा मिला। कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर कर उसकी हत्या की गई थी। जानकारी मिलने पर ताहिर के परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए।

स्वजनों के अनुसार वह शुक्रवार दोपहर नमाज पढ़कर घर से निकला था। शाम तक घर न पहुंचने पर वह उसकी संभावित जगहों पर तलाश कर रहे थे। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। देर शाम थाने में पुलिस को गुमशुदगी की सूचना भी दी गई। सुबह गांव का हलीम बाग में लकड़ियां काटने गया था तभी उसने देखा कि वहां ताहिर का शव पड़ा है। खबर पाकर एसपी अभिनंदन व सीओ कृष्ण गोपाल सिंह पिपरी, सराय अकिल और कौशांबी थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता इस्तियाक खान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कातिलों की तलाश शुरू कर दी। आशनाई समेत कई पहलुओं पर जांच

ग्रामीणों का कहना है कि शव मिलने की जगह पर प्रतिरोध के निशान नहीं थे। पुलिस का अनुमान है कि ताहिर की कहीं और हत्या करने के बाद शव को बाग में फेंका गया था। शव को देखकर पुलिस का अंदाजा है कि पहले उसकी जमकर पिटाई की है। चेहरे को भी बिगाड़ने की कोशिश की गई है। उसके बाद युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है। पुलिस आशनाई समेत कई बिदुओं पर जांच कर रही है। युवक के मोबाइल की सीडीआर भी हासिल की जा रही है। दुबई जाने की तैयारी में था ताहिर

बड़े भाई साहिल ने बताया कि ताहिर दुबई जाने की तैयारी में था। इसके लिए उसने पासपोर्ट का आवेदन किया था। गुरुवार को पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए कनैली चौकी से पुलिस आई थी। मगर दूसरे ही रोज उसकी हत्या हो गई।

chat bot
आपका साथी