हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

जिला अस्पताल में भर्ती हादसे के शिकार युवक की बुधवार भोर में मौत हो गई। उसकी मौत से घर वालों में शोक की लहर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 10:41 PM (IST)
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

टेवां : जिला अस्पताल में भर्ती हादसे के शिकार युवक की बुधवार भोर में मौत हो गई। उसकी मौत से घर वालों में शोक की लहर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

महेवाघाट थाना क्षेत्र के महेवा निवासी संदीप (24) पुत्र फागुना निषाद की ससुराल चित्रकूट के मऊ में है। वह 25 अक्टूबर को अपनी ससुराल गया था। रात को उसे शौच जाना था। वह गांव के बाहर से गुजरे हाईवे को पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इसी बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी जानकारी ससुरालीजनों को हुई तो उन्होंने उसे चित्रकूट जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से स्वजन उसे मंझनपुर ले आए। संदीप का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार की भोर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही पत्नी रेनू समेत अन्य लोगों में रोना पिटना मच गया। मृतक की बेटी बिट्टी व बेटा बउवा अभी छोटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में स्वजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी