युवक को पत्नी से जान का खतरा, पुलिस से शिकायत, कई बार कर चुकी है हमला

पिपरी थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव में पत्नी से परेशान युवक ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:44 PM (IST)
युवक को पत्नी से जान का खतरा, पुलिस से शिकायत, कई बार कर चुकी है हमला
युवक को पत्नी से जान का खतरा, पुलिस से शिकायत, कई बार कर चुकी है हमला

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव में पत्नी से परेशान युवक ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कादिलपुर गांव निवासी रवि कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। रवि के अनुसार छह साल पहले उसकी शादी पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट गांव में हुई थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती रहती है। वह अपने मायके वालों से मिलकर कई बार उसे जहर देने का प्रयास कर चुकी है। आरोप है कि मंगलवार को रवि घर पर लेटा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने लाठी से उसके ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह पत्नी के चंगुल से छूटकर युवक ने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रास्ते में रोक कर हमलावर ने दुधिया को पीटा

पिपरी थाना क्षेत्र के बलहेपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने गांव के बीच रास्ते पर दूधिए को रोककर उसकी पिटाई कर दिया। जिसमें दुधिया घायल हो गया। दूधिए के विरोध करने पर हमलावर ने से धमकी दिया है । पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दिया तो पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बलहेपुर निवासी पुष्पराज सिंह पुत्र रणजीत सिंह दूध का कारोबार करता है। सोमवार को वह बाइक से दूध लेकर बेचने के लिए बाजार जा रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चांद सिंह पुत्र मुन्नू लाल ने ओवरटेक करते हुए पुष्पराज सिंह को रोक लिया। और गाली गलौज करने लगा । जब पुष्पराज ने इस बात का विरोध किया तो उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान 151 में न्यायालय भेजा है।

::::

क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य : 9999

chat bot
आपका साथी