घर में किया योगासन, विभिन्न मुद्राओं के जाने लाभ

विश्व योग दिवस पर रविवार को विभिन्न संस्थानों व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने घर पर योगाभ्यास किय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 10:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 10:35 PM (IST)
घर में किया योगासन, विभिन्न मुद्राओं के जाने लाभ
घर में किया योगासन, विभिन्न मुद्राओं के जाने लाभ

विश्व योग दिवस पर रविवार को विभिन्न संस्थानों व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने घर पर योगाभ्यास किया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर योग के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कोरोना महामारी के चलते इस बार योग दिवस पर रविवार को कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ। ऐसे में विभिन्न संस्थानों और जनप्रतिनिधियों ने अपने परिचितों व परिवारवालों के साथ फिजिकल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए योगाभ्यास किया। सांसद विनोद सोनकर ने प्रयागराज स्थित अपने आवास में लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इसकी फोटो और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लोगों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार मंझनपुर स्थित वृद्धाश्रम में संचालक आलोक राय ने बुजुर्गों के साथ आपसी दूरी बनाते हुए योगाभ्यास किया। उन्होंने ज्ञान मुद्रा, ध्यान मुद्रा, प्राण मुद्रा, पृथ्वी मुद्रा, सहज संघ मुद्रा, शंख मुद्रा आदि आसन कर इनके लाभ भी बताए। विधायक चायल संजय गुप्ता, सिराथू शीतला प्रसाद व मंझनपुर लाल बहादुर ने अपने समर्थकों व परिवार के लोगों के साथ योगाभ्यास किया। पुलिस लाइन में आरआइ सीबी सिंह ने पुलिस के जवानों के साथ योगाभ्यास किया। इसके अलावा जेल व जिला स्टेडियम में कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास किया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चायल दिनेश सिंह ने अपने आवास में योगाभ्यास करते हुए लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया।

डीएम और एसपी ने योगाभ्यास के लिए किया प्रेरित

डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अभिनंदन ने लोगों को योग दिवस की बधाई देने के साथ ही योगाभ्यास से निरोगी रहने का संदेश दिया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि बीमारी से दूर रहने के लिए हर व्यक्ति को योगाभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। यदि हम इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो एक प्रकार से अपने को और सक्षम बनाने की पहल कर रहे हैं। इसी प्रकार सीडीओ इंद्रसेन सिंह, डीपीआरओ गोपालजी ओझा, बीएसए राजकुमार पंडित, एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह आदि ने अपने-अपने आवास पर योगाभ्यास कर कर्मचारियों को इसको नियमित दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। योग की ऑनलाइन परीक्षा में आदित्य प्रथम

विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान की ओर से रविवार को ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई। मंडल और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में श्री दुर्गा देवी संस्कृत उमा विद्यालय मंझनपुर के छात्र आदित्य कुमार द्विवेदी को प्रथम स्थान मिला। योग शिक्षक कमलनयन मिश्र ने बताया कि आदित्य को यह सफलता तीन माह के निरंतर प्रयास के बाद मिली है। वहीं, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवींद्र नाथ शुक्ल ने आदित्य की सराहना की। बताया कि फरवरी माह में उत्तर प्रदेश व उतराखंड के छात्रों की योग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें आदित्य ने दोनों राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रयागराज मंडल के संयोजक डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी ने भी आदित्य को शुभकामनाएं दी। फिजिकल डिस्टेंसिंग में किया योगासन

कशिया स्थित कौशांबी पब्लिक स्कूल, भरवारी स्थित केपीएस के छात्रों ने अपने-अपने विद्यालय में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास किया। भरवारी कस्बे में सामूहिक रूप से योगाभ्यास न होने के कारण लोगों ने अपने-अपने घरो में योग किया। जिला कर अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्र ने अपने परिवार के साथ योगाभ्यास किया। वहीं, सिराथू तहसील के तुलसीपुर में विश्व योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल मंत्री प्रभाकांत मिश्रा ने गांव के लोगों के साथ आपसी दूरी बनाए रखते हुए योगाभ्यास किया। परिषदीय स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को ऑनलाइन योगाभ्यास कराया। सरसवां ब्लाक के लौधना स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज सिंह, प्रावि के पेरई के प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह, प्रावि रामपुर धमावां के सहायक अध्यापक दीप नारायण मिश्र, प्रावि नंदौली के धीरज सिंह आदि ने 10-20 सेकेंड के वीडियो बनाकर अपने स्कूल के ग्रुपों में भेजकर बच्चों व उनके अभिभावकों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। खूब शेयर की गई बच्चे की तस्वीर

संसू, बारा : योग दिवस के अवसर पर मेड़रहा गांव निवासी अनुराग द्विवेदी के दो वर्षीय पुत्र मनु द्विवेदी की विभिन्न योगासन करते हुए तस्वीर वाट्सएप पर शेयर की गई। इनमें वह अपने पिता के इशारे पर विभिन्न योगासन करते दिख रहे हैं। तस्वीर व वीडियो को लोगों ने पसंद किया है। एक-दूसरे को योग के लिए प्रेरित करने के लिए लोग इन तस्वीर को शेयर कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी