रात को चोरी से निकाला जा रहा यमुना का बालू, माफिया के कब्जे में घाट, पुलिस बनी अनजान

पिपरी क्षेत्र के सेवढ़ा औधन व रसूलपुर ब्यूर घाट पर सक्रिय बालू माफिया यमुना नदी के अंदर से बालू की चोरी कर रहें हैं। नाव के सहारे बालू निकाल कर घाट पर डंप करते हुए अवैध भंडारण किया जा रहा है। रात में क्षेत्रीय पुलिस के सहारे यही बालू क्षेत्र में बेंचा जा रहा है। यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर क्षेत्रीय अफसरों को बखूबी जानकारी है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:44 PM (IST)
रात को चोरी से निकाला जा रहा यमुना का बालू, माफिया के कब्जे में घाट, पुलिस बनी अनजान
रात को चोरी से निकाला जा रहा यमुना का बालू, माफिया के कब्जे में घाट, पुलिस बनी अनजान

कौशांबी। पिपरी क्षेत्र के सेवढ़ा औधन व रसूलपुर ब्यूर घाट पर सक्रिय बालू माफिया यमुना नदी के अंदर से बालू की चोरी कर रहें हैं। नाव के सहारे बालू निकाल कर घाट पर डंप करते हुए अवैध भंडारण किया जा रहा है। रात में क्षेत्रीय पुलिस के सहारे यही बालू क्षेत्र में बेंचा जा रहा है। यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर क्षेत्रीय अफसरों को बखूबी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे इलाके के लोगों में भी नाराजगी है। बहुजन मुक्ति के दानिश अली ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर किया है।

चायल तहसील सेवढ़ा औधन व रसूलपुर ब्यूर घाट पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर पुलिस चौकी क्षेत्र में हैं। बालू माफिया करीब एक सप्ताह से इस घाट पर सक्रिय होकर बालू का अवैध खनन कर रहें है। पुलिस की सह पर माफिया दिन में नाव के सहारे नदी से बालू की चोरी कर घाट के किनारे डंप करते है। इसके बाद रात के अंधेरे में इसी डंप बालू को ट्रैक्टर- ट्राली के सहारे अवैध परिवहन कर क्षेत्र में बेंचा जा रहा है। बालू के अवैध खनन को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय अफसरों से शिकायत किया, लेकिन शिकायत पर अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं किया। नतीजा यह रहा कि माफियाओं ने बालू का अवैध खनन तेजी से शुरू कर दिया है। रसूलपुर ब्यूर गांव निवासी प्रवक्ता बहुजन मुक्ति पार्टी दानिश अली ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के अंदर ब्यूर घाट पर सक्रिय हुए बालू माफियाओं ने लाखों रुपये कीमत की बालू यमुना नदी से चोरी किया है। बालू के अवैध खनन को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त किया है। वहीं पुलिस भी इस प्रकार की गतिविधियों जानकारी न होने का दावा कर रही है। लोगों की मानें तो नदी में ब्यूर घाट पर हो रहे अवैध खनन को लेकर कभी भी अनहोनी हो सकती है। इसकी शिकायत दानिश अली ने करीब आधा दर्जन बालू माफियाओं को नामजद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शिकायती पत्र भेजा है।

chat bot
आपका साथी