महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक, मिशन शक्ति के तहत थांबा गांव में लगाई गई चौपाल

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को करारी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत थांबा में पुलिस की ओर से चौपाल लगाई गई जिसमें महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं व किशोरियों को कानूनी जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:20 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:20 AM (IST)
महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक, मिशन शक्ति के तहत थांबा गांव में लगाई गई चौपाल
महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक, मिशन शक्ति के तहत थांबा गांव में लगाई गई चौपाल

कौशांबी। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को करारी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत थांबा में पुलिस की ओर से चौपाल लगाई गई, जिसमें महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं व किशोरियों को कानूनी जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्या भी सुनी।

बुधवार को आयोजित चौपाल में महिला थानाध्यक्ष सुशीला तिवारी ने महिलाओं एवं किशोरी को कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने व उनकी सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा है। कहा कि समस्या होने पर महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 181, 1076 आदि की जानकारी दी। बताया कि अगर किसी भी महिला व बालिका को कोई शोहदा परेशान करता है तो वह इन नंबरों पर इसकी जानकारी महिला पुलिस व संबंधित थाना पुलिस को दे सकती हैं। शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। महिलाएं अपनी समस्याओं को बताए और पुलिस की मदद लें। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर बैंक से संबंधित अकाउंट नंबर, आधार कार्ड या ओटीपी इत्यादि पूछ कर घटित हो रहे धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। कुछ समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी महिलाओं की समस्या सुनने के लिए हर गांव मे महिला सिपाही बैठक करेंगी। इसलिए किसी भी महिला को कोई समस्या हो तो वह महिला सिपाहियों से बता सकती है। इस मौके पर गुड्डी सिंह, सपना, प्रियंका मिश्रा, मान सिंह यादव ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी