अश्लील हरकत से परेशान महिला ने एसपी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से कुछ युवक अश्लील हरकत करते थे। उनके कारण महिला का घर से बाहर निकलना दूभर था। पीड़िता ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार की शाम एसपी कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया। तेल के साथ महिला को एसपी कार्यालय में देखकर पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी पर पहुंचे एसपी राधेश्याम ने महिला से पूछताछ कर कार्रवाई का अश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:50 PM (IST)
अश्लील हरकत से परेशान महिला ने एसपी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास
अश्लील हरकत से परेशान महिला ने एसपी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास

कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से कुछ युवक अश्लील हरकत करते थे। उनके कारण महिला का घर से बाहर निकलना दूभर था। पीड़िता ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार की शाम एसपी कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया। तेल के साथ महिला को एसपी कार्यालय में देखकर पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी पर पहुंचे एसपी राधेश्याम ने महिला से पूछताछ कर कार्रवाई का अश्वासन दिया।

चरवा थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत हो गई है। आरोप है कि गांव के कुछ युवक उसके साथ छेड़खानी करते हैं। इतना ही नहीं यदि महिला घर से बाहर निकलती है तो उसके फोटो बनाने के साथ-साथ उसे लेकर कुछ न कुछ टिप्पणी करते रहते है। अपने साथ हो रही इस घटना से महिला आहत है। बुधवार की शाम करीब चार बजे वह हाथ में पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। वहां आरोपितों पर कार्रवाई करने को लेकर वह चीखने लगी। वहां मौजूद पुलिस के हवानों ने महिला के हाथ में पेट्रोल देखा तो वह सक्ते में आ गया। आनन-फानन महिला पुलिस उनकी लपकी। इसी बीच महिला के साथ रही दूसरी महिला ने तेल ले लिया। वह भागने लगी। महिला सिपाही ने उनके पास से तेल छीन लिया। चल रही अफरा तफरी की जानकारी एसपी राधेश्याम को हुई तो वह भी कार्यालय से बाहर निकल आए। महिला ने बताया कि युवक उसको परेशान करते हैं। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हैं। इसको लेकर वह थाना, चायल विधायक व उनके पास पूर्व में आ चुकी है, लेकिन तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मान सम्मान खोने से बेहतर है कि वह आत्महत्या कर लें। एसपी ने उसकी बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। निरीक्षण में कौशांबी आए आइजी से मिलने की जिद को लेकर शाम पांच बजे तक वहीं रुकी रही, लेकिन मिलने नहीं दिया गया। इस संबंध में एसपी राधेश्याम का कहना है कि महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश चरवा थानाध्यक्ष को दिया गया है।

chat bot
आपका साथी