घरेलू कलह से महिला ने लगाई आग, मौत

कसेंदा पिपरी थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में घरेलू कलह से आजिज एक अधेड़ महि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:18 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:18 PM (IST)
घरेलू कलह से महिला ने लगाई आग, मौत
घरेलू कलह से महिला ने लगाई आग, मौत

कसेंदा : पिपरी थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में घरेलू कलह से आजिज एक अधेड़ महिला ने शनिवार की रात खुद को आग के हवाले कर दिया। स्वजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पिपरी के अकबरपुर मिर्जापुर का निवासी बनवारी लाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद लखपतिया उर्फ बिल्ली देवी (50) बेटे मोतीलाल, गेंदालाल व प्रकाश के साथ रहती थी। बड़ा बेटा कुछ दिनों पहले सउदी अरब चला गया। दो बेटे पत्नी व बच्चों के साथ गांव में रहते है। बताया जा रहा है कि उनके बीच घरेलू बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। अकसर झगड़ा भी होता था। अक्सर इस विवाद से बिल्ली देवी आजिज आ चुकी थी। उसने खुद को कमरे में बंद किया और आग के हवाले कर लिया। पिपरी इंस्पेक्टर विजय कुमार राय का कहना है कि मामले की सूचना नहीं मिली है। यदि किसी भी प्रकार की कोई तहरीर मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीडीसी की सर्पदंश से मौत : चरवा थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव में शनिवार रात सर्प दंश से नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा देवी (42) पत्नी स्वर्गीय अभिलाष की मौत हो गई।

चायल तहसील के मूरतगंज विकास खंड अंतर्गत पन्नोई गांव निवासी राम अभिलाष की मृत्यु करीब आठ साल पहले बीमारी के चलते हो गई थी। उनकी मौत के बाद से उनकी पत्नी उमा देवी बेटे अरुण कुमार, रवींद्र कुमार की देखरेख करती थी। उमा देवी का गांव के लोगों के प्रति व्यवहार व लगाव भी अच्छा था। वह सदैव लोगों की मदद के लिए तैयार रहती थी। ऐसे में इस बार उन्होनें बीडीसी के लिए नामांकन किया और सफलता पाई। स्वजनों की मानें तो शनिवार दोपहर उमा देवी घर पर सो रही थी। शाम करीब तीन बजे जैसे ही चारवाई से नीचे पैर रखा। अचानक खाट के नीचे बैठे सर्प ने उनको शिकार बना लिया। आनन फानन उनको गांव के ही एक व्यक्ति के पास झाड़ फूंक के लिए ले गए। एक गांव से दूसरे गांव तक वह झाड़ फूंक करने वाले की तलाश में लगे रहे, लेकिन उपचार नहीं हो सका। शाम करीब आठ बजे उमा देवी की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी