नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, हालत बिगड़ी, पीड़ित पति ने डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

पिपरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी की नसबंदी कराई थी। इसके बाद भी उसकी पत्नी अब गर्भवती हो गई है। साथ ही इससे उनकी हालत खराब हो गई। स्वजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पति ने साथ ले जाने वाली आशा समेत डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीओ को तहरीर दी है। जहां से उसे जांच कराकर कार्यवाई करने का आश्वासन मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM (IST)
नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, हालत बिगड़ी, पीड़ित पति ने डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, हालत बिगड़ी, पीड़ित पति ने डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कौशांबी। पिपरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी की नसबंदी कराई थी। इसके बाद भी उसकी पत्नी अब गर्भवती हो गई है। साथ ही इससे उनकी हालत खराब हो गई। स्वजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पति ने साथ ले जाने वाली आशा समेत डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीओ को तहरीर दी है। जहां से उसे जांच कराकर कार्यवाई करने का आश्वासन मिला है।

पिपरी मजरा मखउपुर निवासी गुड्डू भारती पुत्र रमेश्वर भारती ने बताया कि उसने अपनी पत्नी विसमा की नसबंदी आशा बहू पूनम देवी पत्नी मनोज ने अपने साथ लेजाकर कराया था। नेवादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद सीएचसी सराय अकिल में डाक्टरों ने 12 मार्च को नसबंदी किया। आरोप है कि नसबंदी के बाद से विसमा के पेट संबंधित बीमारी शुरू हो गई। जिसके बाद से तीन बार अस्पतालों में इलाज पर काफी रुपये खर्च किया। अभी भी उसका इलाज तिल्हापुर मोड़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इतना ही नहीं पीड़ित के मुताबिक नसबंदी के बाद भी महिला विसमा गर्भवती हो गई। उसके पेट में सात माह का बच्चा है। पीड़ित का आरोप है कि आशा और डाक्टरों ने लापरवाही बरती है। जिससे उसकी पत्नी नसबंदी का आपरेशन होने के बाद भी गर्भवती और पेट की बीमारी झेल रही है। पीड़ित स्वजनों को अनहोनी की आशंका बनी हुई है। मंगलवार को पीड़ित पति ने इसकी तहरीर सीओ श्यामकांत को देकर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी