महिला को बेरहमी से पीटा, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को बेरहमी से पीटकर बेसुध कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा और दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:51 PM (IST)
महिला को बेरहमी से पीटा, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महिला को बेरहमी से पीटा, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को बेरहमी से पीटकर बेसुध कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा और दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के तन्नापर गांव निवासी रतऊ प्रसाद खेती करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका गांव के ही छोट्टन से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। रतऊ प्रसाद का कहना है कि उसकी पत्नी ननकी देवी रविवार को ओसा बाजार गई थी। इस बीच छोट़्टन उसके परिवार की फूलमती मिले और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने ननकी देवी को जमकर पीटा। इससे वह बेसुध हो गई। राहगीरों के हस्तक्षेप पर दोनों धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है। खेत में मवेशी जाने पर दबंगों ने कुनबे को पीटा

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर देह माफी गांव में दबंगों ने मामूली विवाद को लेकर कुनबे को जमकर पीटा। मारपीट में महिला समेत छह लोग घायल हुए। शिकायत पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है।

मंदर देह माफी गांव निवासी मुन्नू पुत्र राम खेलावन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। पड़ोसी से उसका मवेशी को लेकर सोमवार की सुबह विवाद हो गया। मुन्नू लाल का आरोप है कि पड़ोसी अपने आधा दर्जन लोगों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हमलावरों ने घर में घुसकर मुन्नूलाल की पिटाई की। बीच-बचाव करने आए परिवार के लोगों को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी