पुरानी रंजिश में महिला को पीटा, केस दर्ज

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाकसद्दी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक महिला की जमकर पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:30 PM (IST)
पुरानी रंजिश में महिला को पीटा, केस दर्ज
पुरानी रंजिश में महिला को पीटा, केस दर्ज

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाकसद्दी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक महिला की जमकर पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।

मलाकसद्दी निवासी अवधेश की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी सरिता देवी खेती करके परिवार का भरण पोषण करती है। उसका गांव के ही रामू से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर रामू व उसके परिवार के लोग सरिता से झगड़े पर आमादा रहते हैं। सरिता का कहना है कि बुधवार की दोपहर वह अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच रामू अपने साथी धर्मेंद्र के साथ आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने घर में घुसकर सरिता की पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों के हस्तक्षेप किया तो दोनों युवक धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। घर में घुसकर महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

जासं, कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के पड़रिया सुकवारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने घर में घुसकर महिला की पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा।

पड़रिया सुकवारा निवासी उमेश सरोज मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका गांव के ही रूपचंद्र से रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर दोनों में अक्सर तनातनी की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार की शाम उमेश मजदूरी के लिए कहीं गया था। घर पर उसकी पत्नी चंद्रकली मौजूद थी। चंद्रकली का आरोप है कि इस बीच विपक्षी रूपचंद्र आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। कारण पूछते हुए विरोध करने पर उसने घर में घुसकर महिला की पिटाई की। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। घर पहुंचे पति को चंद्रकली ने आपबीती सुनाई। बुधवार को थाने पर महिला ने शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी