किशोरी के अपहरण में सहयोगी महिला गिरफ्तार, आरोपी का दिया था साथ

पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल पहले नाबालिक छात्रा को प्रेमी के साथ भगाने में सहयोग करने वाली आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने जेल भेजवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:53 PM (IST)
किशोरी के अपहरण में सहयोगी महिला गिरफ्तार, आरोपी का दिया था साथ
किशोरी के अपहरण में सहयोगी महिला गिरफ्तार, आरोपी का दिया था साथ

कौशांबी। पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल पहले नाबालिक छात्रा को प्रेमी के साथ भगाने में सहयोग करने वाली आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने जेल भेजवाया।

पइंसा क्षेत्र के एक गांव से दो साल पहले किशोरी पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ फरार हो गई। जिस पर नाबालिग के पिता ने तहरीर देकर पड़ोस की एक महिला पर भगाने में मदद करने का आरोप लगाया था। महिला व युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। साल भर पहले किशोरी को बरामद कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजवाया। जबकि महिला फरार चल रही थी। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि न्यायालय में पेश होने के लिए कई बार नोटिस मिलने के बाद भी महिला नहीं पहुंची तो कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। सोमवार को मथुरा शहर से आरोपित पूजा देवी को उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी का केस दर्ज

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत जा रही किशोरी से युवक ने छेड़खानी किया। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया। कोखराज इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी 20 सितंबर को खेत की तरफ गई थी। इस बीच कशिया पश्चिम गांव का सूरज रास्ते में मिला और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई की। घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। पिता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो थाने में कार्रवाई हुई और न ही आला अफसरों ने सुनवाई की। इस पर पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी