सर्पदंश से महिला व किशोर की मौत

पिपरी थाना क्षेत्र के मेंडवारा गांव की एक महिला बुधवार की रात कमरे में अपने चार दिन के दुधमुहे बच्चे समेत चार बच्चों व दिव्यांग पति के साथ सो रही थी। इस बीच मकान की दीवार पर चढ़ा सांप महिला के ऊपर गिर गया और उसे अपना शिकार बना लिया। इसी प्रकार चरवा थाना के पहाड़पुर सुधार गांव के एक 14 वर्षीय किशोर को घर में बैठे सांप ने काट लिया। आनन-फानन में दोनों के स्वजनों ने झाड़-फूंक के लिए अलग-अलग स्थानों पर लेकर गए जहां पर झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र के दौरान दोनों की सांसें थम गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:27 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:27 PM (IST)
सर्पदंश से महिला व किशोर की मौत
सर्पदंश से महिला व किशोर की मौत

संसू, कसेंदा : पिपरी थाना क्षेत्र के मेंडवारा गांव की एक महिला बुधवार की रात कमरे में अपने चार दिन के दुधमुहे बच्चे समेत चार बच्चों व दिव्यांग पति के साथ सो रही थी। इस बीच मकान की दीवार पर चढ़ा सांप महिला के ऊपर गिर गया और उसे अपना शिकार बना लिया। इसी प्रकार चरवा थाना के पहाड़पुर सुधार गांव के एक 14 वर्षीय किशोर को घर में बैठे सांप ने काट लिया। आनन-फानन में दोनों के स्वजनों ने झाड़-फूंक के लिए अलग-अलग स्थानों पर लेकर गए जहां पर झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र के दौरान दोनों की सांसें थम गई। जानकारी पर पहुंची चरवा पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि महिला के स्वजन देर शाम तक तांत्रिक की मदद से शव में जान डालने का प्रयास करते रहे।

मेंडवारा गांव निवासी प्यारे लाल के बेटी रामपति (30) की शादी प्रयागराज के हरवारा गांव निवासी रामबाबू के साथ हुई थी। रामबाबू को सालों पहले लकवा मार गया। इससे वह पैर से दिव्यांग है। इसके बाद से रामपति पति रामबाबू के साथ मायका पिपरी के मेंडवारा गांव में रहने लगी। उसने अपनी मां प्रभावती व पिता प्यारेलाल के घर से कुछ ही दूरी पर एक कमरे का मकान बना रखा था। बेटी अंशिका (12), प्रिया आठ, मलिक चार वर्ष व चार दिन पहले जन्मे दुधमुहे बच्चे समेत सोई हुई थी। घर की दीवार पर रहा एक सांप महिला के ऊपर गिरा और उसके दाहिने हाथ में काट लिया। चीख पुकार सुनकर जुटे मोहल्ले के लोगों ने रामपति को झाड़ फूंक के लिए पास के गांव लेकर पहुंचे। वहां झाड़ फूंक के दौरान ही उसकी मौत हो गई है। शव लेकर वापस लौट स्वजनों को कुछ देर बार उसके जीवित रहने की आशंका हुई तो उसे पहले चायल सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जवाब दे दिया। उसके बाद अन्य स्थानों पर झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र के जरिए शव में जान डालने का प्रयास देर शाम तक करते रहे।

इसी प्रकार चरवा थाना के पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी तुलसी उर्फ तुलई की मौत सालों पहले बीमारी से हो गई है। माता सावित्री देवी दो बेटों समेत स्वयं का भरण-पोषण करती है। बुधवार को परिवार के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे। इस बीच कमरे में बैठे सांप ने अंकित को काट लिया है। सांप काटने के बाद अंकित चीखने लगा। चीख पुकार सुनकर जुटे मोहल्ले के लोगों की मदद से स्वजन अंकित को इलाके के लिए एक गांव में झाड़ फूंक के लिए पहुंचे। जहां पर चल रहे झाड़ फूंक के दौरान उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी