प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला

कसेंदा चरवा के समसपुर गांव में शनिवार रात दूसरी महिला के चक्कर में युवक ने पत्नी को पी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:50 PM (IST)
प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला
प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला

कसेंदा : चरवा के समसपुर गांव में शनिवार रात दूसरी महिला के चक्कर में युवक ने पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

समसपुर गांव की महिला ने बताया कि उसके पति का परिवार की एक महिला से अवैध संबंध है। बताया कि उसकी शादी गांव के मुकेश सेन पुत्र बाबूलाल के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही एक अन्य महिला के चक्कर में वह अक्सर विवाद करता रहता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर हमेशा मारपीट करना उसकी आदत बन गई थी। शनिवार शाम उसने इसी बात को लेकर पत्‍‌नी की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसने उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला रोती-बिलखती अपनी ननद के घर पहुंची और वहां उसने पनाह लिया। रविवार सुबह महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला को पीटकर घर से निकला : चरवा के खुर्द गांव में शनिवार शाम पति ने बेटे-बहू के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसने पत्नी को घर से निकाल दिया। रोती-बिलखती महिला थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी।

चरवा खुर्द गांव निवासी केतकी देवी ने बताया कि शनिवार शाम वह रसोई में खाना लेने के लिए गई थी। इसी दौरान रसोई से खाना निकालने पर पति आकर गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने बेटे और बहू के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद उसने उसे घर से निकाल दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

chat bot
आपका साथी