बालू के अवैध खनन पर अज्ञात पर मुकदमा

सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेसन का पुरवा यमुना नदी घाट पर क्षेत्र के कुछ लोग रास्ता बना कर अवैध खनन कर रहे थे। जानकारी होने जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए खान अधिकारी को निर्देश दिया। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच किया तो अवैध खनन की पुष्टि हुई। खान अधिकारी ने सरायअकिल थाना में अज्ञात लोगों पर अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 06:26 AM (IST)
बालू के अवैध खनन पर अज्ञात पर मुकदमा
बालू के अवैध खनन पर अज्ञात पर मुकदमा

जासं, कौशांबी : सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेसन का पुरवा यमुना नदी घाट पर क्षेत्र के कुछ लोग रास्ता बना कर अवैध खनन कर रहे थे। जानकारी होने जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए खान अधिकारी को निर्देश दिया। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच किया तो अवैध खनन की पुष्टि हुई। खान अधिकारी ने सरायअकिल थाना में अज्ञात लोगों पर अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया है।

यमुना नदी में पानी कम होते ही बालू माफिया अवैध खनन करने लगे हैं। चायल क्षेत्र के लोगों ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से शिकायत किया कि यमुना नदी में रास्ता बनाकर कुछ लोग बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने खान अधिकारी आरपी सिंह व चायल को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद बेसन का पुरवा घाट पहुंचे अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। यमुना घाट पर बालू निकासी के लिए रास्ता बनाया गया था। खान अधिकारी ने बताया कि लगभग 200 घन मीटर बालू की अवैध तरीके से निकासी की गई है। बालू खनन की पुष्टि होने पर खान अधिकारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सरायअकिल थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बालू निकासी के लिए बनाए गए रास्ते को जेसीबी से तोड़वाया गया। मुकदमा लिखने के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी