तमंचों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक

कोखराज व पइंसा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो युवकों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:00 PM (IST)
तमंचों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक
तमंचों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक

जासं, कौशांबी : कोखराज व पइंसा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो युवकों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा।

कोखराज थाना के क्षेत्र के उपनिरीक्षक मोहम्मद जमील शुक्रवार को गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने देखा कि सकाढ़ा गांव स्थित पुलिया के समीप खड़ा एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। घेराबंदी कर हमराहियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया। आरोपित ने अपना नाम शमसुल रहमान निवासी उजैहिनी खालसा पूरामुफ्ती बताया।

इसी तरह पइंसा थाने में तैनात एसआइ अभिलाष तिवारी ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान अनेठा तिराहा से एक युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम रफी अहमद निवासी खनतेवा खखरेरू फतेहपुर बताया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, चार पर केस

जासं, कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। शिकायत पर पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज चार आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की।

टांडा निवासी विवेक कुमार सिंह का गांव के ही धनंजय सिंह से पुरानी रंजिश चली आ रही है। विवेक का कहना है कि गुरुवार की शाम वह अपने घर के बाहर बैठा था। इस बीच धनंजय सिंह अपने परिवार के अभय प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह व विजई सिंह के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे। विवेक ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी