बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल

संसू अर्का करारी थाना के म्योहर पेट्रोल पंप के पास दो मोटर साइकिल सवार आपस मे भिड़ गए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:18 PM (IST)
बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल
बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल

संसू, अर्का : करारी थाना के म्योहर पेट्रोल पंप के पास दो मोटर साइकिल सवार आपस मे भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची करारी पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सरायअकिल के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

ग्राम पंचायत म्योहर निवासी संजय सरोज गुरुवार को से बाजार गया था। तेज रफ्तार के चलते म्योहर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे अर्का निवासी शिवभवन की बाइक से टकरा गया। भिड़ गया। हादसे में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पंहुचे अर्का चौकी प्रभारी प्रमोद राय ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल अधेड़ की अस्पताल में मौत: कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार अधेड़ ने मंझनपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अंबाई बुजुर्ग निवासी 47 वर्षीय उमेश कुमार तीन दिन पहले बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। परिवार वालों का कहना है कि देवीगंज के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से उमेश कुमार घायल हो गया। गंभीर हालत में उमेश को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिदगी और मौत के बीच जूझ रहे उमेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, अखिलेश उसके निदेशक : सपा अध्यक्ष हताशा और निराशा का जखीरा हैं। समाजवादी पार्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और अखिलेश यादव उसके निदेशक हैं। यह टिप्पणी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को सर्किट हाउस में की। उन्होंने सपा अध्यक्ष के ट्वीट पर पलटवार किया। कहा कि उनके बयान बौखलाहट के द्योतक हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख के चुनाव व वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिलने वाली करारी हार से वह बौखलाए हैं। वास्तव में वह बयान बहादुर की भूमिका निभा रहे हैं। मुद्दा विहीन विपक्ष संकट काल में भी मौन रहने की स्थिति में नहीं है। यह उसके समाप्त हुए आत्मबल की निशानी है।

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा को कार्यक्र्ताओं की पार्टी बताया। कहाकि भाजपा का कार्यकर्ता त्याग और तपस्या करके बनता है। स्वार्थ और गुंडई की कोई जगह नहीं होती। यही वजह है कि प्रदेश में माफिया राज समाप्त हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने व कोरोना काल में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के बाद उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए करीब 12 बजे रवाना हुए।

chat bot
आपका साथी