ट्रेलर की टक्कर से बुलेट सवार दो युवक घायल

टेढ़ीमोड़ कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावां गांव के समीप हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:23 PM (IST)
ट्रेलर की टक्कर से बुलेट सवार दो युवक घायल
ट्रेलर की टक्कर से बुलेट सवार दो युवक घायल

टेढ़ीमोड़ : कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावां गांव के समीप हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई है।

सैनी क्षेत्र के सिराथू कैथनबाग निवासी अनिरुद्ध पांडेय अपने साथी अंकित मिश्र निवासी सौंरई बुजुर्ग कड़ाधाम शनिवार की दोपहर बुलेट से बिदनपुर गांव एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। अंकित का कहना है कि वापस लौटते समय वह जैसे ही अंदावां गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अनिरुद्ध को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। अंदावां गांव के लोगों का कहना है कि हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण का का कार्य चल रहा है। इसे लेकर रूट डायवर्ट किया गया है। नतीजतन एक रूट से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन होता है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि कार्य की धीमी प्रगति की ओर जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बढ़ रहा साक्षरता दर, सशक्त हो रही महिलाएं : मिशन शक्ति योजना के तहत चलाए जा रहे अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को विकास खंड सिराथू में किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिक ने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र कौशांबी के वैज्ञानिक डा. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हर वर्ष अन्तर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसमें महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाता है। साथ ही देश व महिलाओं के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कहा कि महिला हर क्षेत्र में आगे हैं लेकिन अतीत में ऐसा नहीं था। जिस प्रकार की आजादी आज हम महिलाओं को प्राप्त हुए देखते हैं, वे पहले नहीं थी। पहले महिलाओं की साक्षरता दर काफी कम थी। इसकी वजह से व घर की चौखट तक ही सीमित रहती थी। अब समय बदल गया है। अब महिलाओं का साक्षरता दर बढ़ गया है। कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कृषि विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा के समूह गठित किए गए हैं। समूह को नियमित बचत नियमित बैठक एवं इन्टर लोनिग से महिलाएं सशक्त हो रही है। खाद्य सुरक्षा एक राष्ट्रीय उद्देश्य बन चुका है। इस अवसर पर बीटीएम मोहम्मद मुकीम, हरिनारायण, डॉ. सुभाष, मनोज आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी