मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, पांच चोटिल

संसू कसेंदा चरवा थाना के निमिया मजरा सैयद सरांवा गांव में रविवार सुबह घर के बाहर गं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:29 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:29 PM (IST)
मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, पांच चोटिल
मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, पांच चोटिल

संसू, कसेंदा : चरवा थाना के निमिया मजरा सैयद सरांवा गांव में रविवार सुबह घर के बाहर गंदगी करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मरपीट में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है।

निमिया मजरा सैयद सरांवा गांव निवासी दिलेश कुमार का तीन वर्षीय बेटे अनुज ने रविवार की सुबह घर के बाहर शौच कर दिया। पड़ोसी धर्मवीर ने गंदगी करने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों तरफ से जुटे लोगों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में एक तरफ से दिलेश उसकी पत्नी जानकी और साली गुड़िया को चोट आई। जबकि दूसरी तरफ से धर्मवीर और उसकी पत्नी रिकी को चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज : कौशांबी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से एक युवक ने छेड़खानी की और विरोध करने पर उसकी पिटाई की। उलाहना देने गई मां को भी पीटा गया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपित व उसके परिवार के दो अन्य लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कौशांबी इलाके की एक किशोरी का कहना है कि शुक्रवार को परिवार के लोग खेत की तरफ गए थे। घर पर वह अकेली थी। इस बीच दरवाजा खुला देख गांव का ही एक युवक अंदर घुस गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने किशोरी की पिटाई की। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने ललकारा तो युवक धमकी देते हुए भाग निकला। जानकारी होने पर किशोरी की मां ने युवक के घर पहुंचकर उलाहना दिया तो उसने अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ मिलकर महिला की भी पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी