पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो जख्मी

सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पुलिस को दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 09:53 PM (IST)
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो जख्मी
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो जख्मी

संसू, सिराथू : सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पुलिस को दी गई है।

क्षेत्र के कानेमई निवासी दिलशाद पुत्र अंसार अपने दोस्त रहमान के साथ शनिवार की शाम अजुहा कस्बा खरीदारी करने के लिए गया था। दिलशाद का कहना है कि वापस लौटते समय वह जैसे ही कस्बे से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। दोनों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। हादसे में घायल युवक के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

संसू, कसेंदा : सरायअकिल गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप 28 मार्च को लोडर वाहन ने अधेड़ को टक्कर मार दिया था। टक्कर लगने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार प्रयागराज में चल रहा है। घायल अधेड़ के भाई की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरहा गांव निवासी चंद्रपाल सिंह किसान हैं। 28 मार्च की सुबह उनका छोटा भाई रामभवन सिंह किसी काम से बाइक लेकर बेनीराम कटरा गया था। वापस लौटते समय सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र के समीप उसे तीन पहिया लोडर वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से रामभवन गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल रामभवन को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लोडर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया था। चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी