पिपरी थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर, भेजा गया जेल

पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार से पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेजा। जहां से दोनों को जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं। दोनों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:25 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:25 AM (IST)
पिपरी थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर, भेजा गया जेल
पिपरी थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर, भेजा गया जेल

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार से पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेजा। जहां से दोनों को जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं। दोनों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उनकी काफी दिनों से तलाश थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें कई बार छापेमारी भी कर चुकी हैं।

सराय अकिल के खोपा गांव निवासी अवधेश कुमार व करारी थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर निवासी आबिद अली के खिलाफ संगीन मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट ने बीते दिनों गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। दोनों आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहे हैं। दोनों घर से भागे थे। इंस्पेक्टर राधेश्याम वर्मा ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपितों को तिल्हापुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। शाम को दोनों को जेल भेज दिया गया। बुल्डोजर के पा‌र्ट्स खोल ले गए चोर, दो हिरासत में

कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर में घर के बाहर सड़क किनारे खड़े बुल्डोजर के पा‌र्ट्स चोरों ने पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर बुल्डोजर मालिक ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

कल्यानपुर निवासी उदयचंद्र केसरवानी ने बताया कि उनके पास बुल्डोजर है। रोज की तरह शनिवार की रात उन्होंने बुल्डोजर को घर के बाहर खड़ा कर दिया। आधी रात को चोरों ने गांव में धावा बोला और उनके बुल्डोजर को अपना निशाना बनाया। बुल्डोजर की हाइड्रोलिक व अन्य पा‌र्ट्स चोरों ने पार कर दिया। सुबह जब उदयचंद्र ने पा‌र्ट्स गायब देखा तो होश उड़ गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी