खलील हत्याकांड प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनाली बंदूक व कारतूस बरामद

सराय अकिल के चकपिनहा में युवक की हत्या प्रकरण में पुलिस ने मंगलवार सुबह चकपिनहा गांव के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से डबल बैरल बंदूक व सात जिदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। आरोपियों को थाने लाकर लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया है। खलील अहमद की हत्या में नामजद चार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:38 PM (IST)
खलील हत्याकांड प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनाली बंदूक व कारतूस बरामद
खलील हत्याकांड प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनाली बंदूक व कारतूस बरामद

कौशांबी। सराय अकिल के चकपिनहा में युवक की हत्या प्रकरण में पुलिस ने मंगलवार सुबह चकपिनहा गांव के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से डबल बैरल बंदूक व सात जिदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। आरोपियों को थाने लाकर लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया है। खलील अहमद की हत्या में नामजद चार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चकपिनहा गांव निवासी इनायतउल्ला व प्रधानपति महफूज आलम के बीच शनिवार को चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद में रात को प्रधानपति महफूज आलम ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मिनहाजपुर गांव के खलील अहमद, पुरखास के सलमान उर्फ छोटू व मुन्ना को धारदार हथियारों व गोली मारकर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल खलील की रविवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। खलील के बहनोई कुरैश अहमद की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति महफूज आलम समेत मासूद आलम, जुबैर अहमद, ताजिम अहमद, महेंद्र व धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार सुबह पुलिस ने हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों जुबैर अहमद व ताजिम अहमद को नेवादा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डबल बैरल बंदूक व सात जिदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। मुकदमे में नामजद चार अन्य आरोपी महफूज आलम, मासूद आलम, महेंद्र व धर्मेंद्र अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी