तीन गुमटियों का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी, व्यापारियों में दहशत

पिपरी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने चौराहे की तीन गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह गुमटियों के टूटे हुए ताले और बिखरे हुए सामान देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पुलिस पर रात्रि गस्त नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:32 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:32 AM (IST)
तीन गुमटियों का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी, व्यापारियों में दहशत
तीन गुमटियों का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी, व्यापारियों में दहशत

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने चौराहे की तीन गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह गुमटियों के टूटे हुए ताले और बिखरे हुए सामान देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पुलिस पर रात्रि गस्त नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।

पिपरी के मीरपुर चौराहे पर गांव के मनबोध चौरसिया और मोहम्मद इरफान चाय पान की गुमटी चला कर घरवालों का भरण पोषण करते हैं। दोनों दुकानदारों के मुताबिक शुक्रवार की रात वह अपनी अपनी दुकान बंद कर घर में सोये हुए थे। रात में चोरों ने उनकी गुमटी का ताला तोड़कर हजारों की नगदी और सिगरेट गुटखा, आदि हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने दुकान के काउंटर को फेंक दिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय पुलिस इन दिनों रात्रि गस्त नहीं करती है। इस कारण क्षेत्र में अराजकता के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। दीवार में सेंधमारी कर घर से हजारों का सामान चोरी

कोखराज थाना क्षेत्र के खल्लाबाद रोही गांव में चोरों ने घर की दीवार में सेंधमारी करते हुए हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। खल्लाबाद रोही निवासी दर्शन फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने व बेचने का काम करता है। शुक्रवार की रात वह और उसकी पत्नी उर्मिला खाना खाने के बाद बच्चों के साथ सो गई। परिवार वालों का कहना है कि आधी रात को चोरों ने उसके घर को अपना निशाना बनाया। पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुसे चोरों ने साढ़े चार हजार रुपया नकदी और करीब पांच हजार रुपये के कपड़े पार कर दिए। सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली और बिखरा पड़ा सामान देखा तो होश उड़ गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्

chat bot
आपका साथी