हजारों लोगों ने किया योग, शरीर को स्वस्थ रखने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के सरकारी अर्धसरकारी संस्थानों व विभिन्न स्थानों पर लागों ने योग कर शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। कोरोना काल के बीच लोगों ने कोविड नियमों को ध्यान में रखकर योगाभ्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:04 PM (IST)
हजारों लोगों ने किया योग, शरीर को स्वस्थ रखने का दिया संदेश
हजारों लोगों ने किया योग, शरीर को स्वस्थ रखने का दिया संदेश

जागरण टीम कौशांबी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के सरकारी, अर्धसरकारी संस्थानों व विभिन्न स्थानों पर लागों ने योग कर शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। कोरोना काल के बीच लोगों ने कोविड नियमों को ध्यान में रखकर योगाभ्यास किया।

सोमवार की सुबह अधिकारी, जन प्रतिनिधि व आम आदमी योग करते हुए दिखे। जिलाधिकारी सुजीत कुमार, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने आवासों में योग किया। जिला जेल में जेल अधीक्षक राकेश सिंह और पुलिस के जवान सहित बंदी रक्षकों ने योगाभ्यास में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सी प्रकार पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने पुलिस के जवानों के साथ योग दिवस में योगा का अभ्यास किया। साथ ही पुलिस टीम को निर्देश दिया कि पुलिस टीम नियमित रूप से योग करे। जिलाधिकारी ने बताया कि योग करने से रोगों से छुटकारा मिलता है। इसलिए यह योग लोगों का महत्वपूर्ण अंग भी है। योग कराने से लोग कम बीमार होते हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों ने सुबह योग से अपना दिनचर्या शुरू करते हैं उसके बाद परेड में परेड करते हैं। जिससे पूरे दिन ड्यूटी के समय तक ताजगी बनी रहती है। पुलिस जवानों का कहना है कि योग करने से ड्यूटी के समय किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। शाम को कमरे पर जाने में किसी प्रकार की थकान महसूस नहीं होती है और ताजगी बनी रहती है।

टेढ़ीमोड़ प्रतिनिधि के अनुसार विश्व योग दिवस के अवसर पर टीम अपना कौशांबी ने योग शिविर पंडित श्री श्याम बिदा प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय मोहिउद्दीनपुर कोराव में आयोजित किया। प्रबंधक बृज बिहारी मिश्रा ने अपना पूरा सहयोग देते हुए योग दिवस पर युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए बताया कि आज की जीवन शैली में योग का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। योग से न सिर्फ शारीरिक बीमारियां दूर होती हैं अपितु मानसिक शांति भी मिलती है। योग दिवस पर आज हमारी इस मुहिम में लोगों को योग के प्रति जागरूक कराना और प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने टीम अपना कौशांबी को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। भाजपा मंडल सिराथू द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर सिराथू में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने लोगों के साथ योग अभ्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने योग के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, बबलू श्रीवास्तव, आलोक सिंह, कुलदीप पटेल, अंशु मिश्रा, एसपी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान कोइलहा, कौशांबी पब्लिक स्कूल कसिया सहित कई जगहों पर योग कराया गया।

भरवारी प्रतिनिधि के अनुसार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 24 शहीद गुलाब सेन नगर (धनवंतरी नगर) राम वाटिका में नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए योग केंद्र का विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। विधायक ने योग केंद्र का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि करो योग रहो निरोग और करो सहयोग का नारा दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे शरीर को योग की सख्त जरूरत है, क्योंकि कम उम्र में ही हम रोगी हो जाते हैं हम अपनी पूरा जीवन भी नहीं जी पाते स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें प्रात: एक घंटे योग जरूरी है।

करारी प्रतिनिधि के अनुसार डा. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में रिजवी क्रिकेट अकादमी की ओर से योगाभ्यास किया गया। जिसमें बच्चों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए योग किया। रिजवी क्रिकेट अकादमी के कोच शैलेंद्र सिंह ने वर्चुअल मीटिग के माध्यम से बच्चों को योग के गुण बताए। उन्होंने बताया कि योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है। चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है। योग से तनाव दूर होता है, और अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, इतना ही नहीं पाचन भी सही रहता है। इस मौके पर शमीम रजा मोहम्मद मोख्तार, मोहम्मद आदिल, वैभव आदि विद्यालय के स्टाफ और खिलाड़ी मौजूद रहे। साइकिल चलाकर निरोगी होने का दिया संदेश

जासं, कौशांबी : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। उन्होंने लोगों को निरोगी रहने के लिए साइकिल चलाने का संदेश दिया। साथ ही अपनी पार्टी की उपलब्धियां भी इसी बहाने गिना दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि देश के लिए साइकिल व सपा हर लिहाज से बेहतर है। लोगों को बताया कि साइकिल स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी करती है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह उर्फ भोला पटेल के अगुवाई में सपाइयों ने रविवार को चायल के गुंगवा का बाग से साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा में साइकिल चलाते हुए सपा नेता आसपास के करीब आधा दर्जन गांव तक पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों को साइकिल चलाकर निरोगी रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। भोला पटेल ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, तेल की कीमतें आदि ने लोगों की कमर तोड़ दी है। यात्रा में कुशल पटेल, मोहम्मद अहमद, विवेक शर्मा, आरपी पाल, अरविद यादव, कृष्ण यादव, बृजेंद्र यादव, अनूप पटेल, अवधेश यादव, राहुल यादव ,शुभम भारतीय, विराज शर्मा, दीपक, आकाश यादव, रजत यादव, चंद्रभान पटेल, राजू पटेल, कृष्णा सोनकर, शुभम यादव, गोलू, बीरेंद्र पटेल, महेंद्र दिवाकर, राहुल सिंह, अंबुज पटेल, रंजीत यादव, धर्मेंद्र यादव, राहुल सिंह, सुशील सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी