दोस्तों संग घूमने गया युवक यमुना नदी में समाया, दूसरे दिन गोताखोरों ने नदी से निकाली लाश

कौशांबी थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव स्थित तपोस्थली में पिकनिक मनाने आए साथियों में एक युवक शुक्रवार को नहाते समय यमुना नदी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की तो दूसरे दिन उसका शव निकाला। स्वजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM (IST)
दोस्तों संग घूमने गया युवक यमुना नदी में समाया, दूसरे दिन गोताखोरों ने नदी से निकाली लाश
दोस्तों संग घूमने गया युवक यमुना नदी में समाया, दूसरे दिन गोताखोरों ने नदी से निकाली लाश

कौशांबी। कौशांबी थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव स्थित तपोस्थली में पिकनिक मनाने आए साथियों में एक युवक शुक्रवार को नहाते समय यमुना नदी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की तो दूसरे दिन उसका शव निकाला। स्वजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सराय अकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी शिवप्रताप खेती करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका 18 वर्षीय बेटा सोनू कुशवाहा शुक्रवार की शाम विजयादशमी के पर्व पर अपने साथी अंकित, विनोद व शमशेर के साथ पिकनिक मनाने के लिए कौशांबी के गढ़वा स्थित तपोस्थली गया था। साथियों का कहना है कि यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसलने से सोनू अचानक गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। इस पर घाट किनारे रहे कुछ मछुवारों ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक सोनू डूब चुका था। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी नदी किनारे पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवाकर गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन लाश निकाली गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। रेलवे ट्रैक पर मिले किशोर के शव की हुई शिनाख्त

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर मिले किशोर के शव की शिनाख्त पुलिस ने करा ली है। वह सरायअकिल के बंथरी गांव का रहने वाला है। वह ननिहाल से घर लौट रहा था। बहरहाल पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सिराथू रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन की तरफ गुरुवार को डाउन लाइन पर 13 वर्षीय एक किशोर की लाश पड़ी मिली। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। ऐसे में पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित कर दिया। वहीं मामला सुर्खियों में आया तो शुक्रवार को सराय अकिल के बंथरी गांव से रामचंद्र जायसवाल सिराथू पुलिस चौकी पहुंचे। कपड़े और फोटो से मृतक की शिनाख्त अपने बेटे कुलदीप के रूप में की। रामचंद्र ने बताया कि बेटा कुलदीप अपनी ननिहाल कड़ाधाम के दरियापुर गांव से घर लौट रहा था। इस बीच वह ट्रैक पार करते समय ट्रेन हादसे का शिकार हो गया होगा।

chat bot
आपका साथी