आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा, पुलिस पहुंची

चायल तहसील के महमूदपुर मनौरी गांव में आबादी की भूमि पर बने मकान को गिरा कर उस पर मंदिर निर्माण शुरू कर दिया गया। जिसे लेकर भूमि पर काबिज व्यक्ति और गांव के कुछ लोग भिड़ गए। सूचना पर पहुंची चायल तहसीलदार ने लोगों को शांत कराकर न्यायालय का आदेश आने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया है। इस घटना को लेकर गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:10 AM (IST)
आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा, पुलिस पहुंची
आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा, पुलिस पहुंची

कौशांबी। चायल तहसील के महमूदपुर मनौरी गांव में आबादी की भूमि पर बने मकान को गिरा कर उस पर मंदिर निर्माण शुरू कर दिया गया। जिसे लेकर भूमि पर काबिज व्यक्ति और गांव के कुछ लोग भिड़ गए। सूचना पर पहुंची चायल तहसीलदार ने लोगों को शांत कराकर न्यायालय का आदेश आने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया है। इस घटना को लेकर गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है। इसके मद्देनजर दिन भर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह की घटना को लेकर चेताया भी है।

चायल सर्किल के महमूदपुर मनौरी निवासी नफीस अहमद पुत्र स्वर्गीय तमीज उद्दीन ने बताया कि उनके मकान के बगल में रही आराजी संख्या 80 की भूमि पर उनका मकान बना हुआ था। कुछ दिनों पहले बने ओवर ब्रिज निर्माण के बाद सड़कों का चौड़ीकरण में उनका मकान गिर गया है। जमीन खाली हो गई। आरोप है कि उस भूमि पर गांव के ही कुछ लोग मंदिर का निर्माण कराना चाहते हैं। रविवार को भी लोगों ने मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया था। इस का विरोध करते हुए भूमि पर काबिज नफीस अहमद के स्वजनों ने अपनी दीवार उठानी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल शुरू हो गया। नफीस अहमद का कहना है कि उस भूमि का मामला न्यायालय में चल रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची तहसीलदार दीपिका सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही न्यायालय का आदेश आने तक निर्माण कार्य रुकवाते हुए शांति बनाए रखने को कहा है। चौकी इंचार्ज चायल भी पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी