सजा रह गया मंडप, दूल्हे को खोज रही पुलिस

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को होने वाली शादी का मंडप तब सूना रह गया जब बरात आने के समय पहले दुल्हन के चाचा को पता चला कि दूल्हे को छत्तीसगढ़ की पुलिस ढूंढ रही है। वह फरार है। उसके खिलाफ छत्तीगसढ़ की एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में दुल्हन के चाचा ने करारी थाने में दूल्हा पक्ष के खिलाफ धोखेबाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:57 PM (IST)
सजा रह गया मंडप, दूल्हे को खोज रही पुलिस
सजा रह गया मंडप, दूल्हे को खोज रही पुलिस

करारी : करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को होने वाली शादी का मंडप तब सूना रह गया, जब बरात आने के समय पहले दुल्हन के चाचा को पता चला कि दूल्हे को छत्तीसगढ़ की पुलिस ढूंढ रही है। वह फरार है। उसके खिलाफ छत्तीगसढ़ की एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में दुल्हन के चाचा ने करारी थाने में दूल्हा पक्ष के खिलाफ धोखेबाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।

चरवा थाना क्षेत्र के अयोध्या का पूरा निवासी इंद्रजीत यादव रिटायर्ड दारोगा हैं। उनका बेटा हरगेंद्र सिंह सीआरपीएफ में जवान है। उसकी तैनाती छत्तीसगढ़ में है। उसकी शादी करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की गई थी। 30 नवंबर को शादी होनी थी। दुल्हन पक्ष के लोग सोमवार शाम को बरातियों का इंतजार कर रहे थे। दुल्हन के चाचा के अनुसार बरात आने की लोकेशन पता करने के लिए उन्होंने दूल्हे के पिता को फोन किया। बातचीत में उन्हें बताया गया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर की पुलिस दूल्हे को खोज रही है। रायपुर की एक युवती ने उसके खिलाफ प्रेम प्रसंग में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। यह सुन वह दंग रह गए। शादी को लेकर घर में चल रही तैयारियां थम गईं। घर-मंडप में सन्नाटा छा गया। घर में जुटे नाते-रिश्तेदार भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद दुल्हन के चाचा ने दूल्हा समेत उसके पिता व अन्य लोगों के खिलाफ करारी में तहरीर देकर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। वहीं, तीन दिन से क्षेत्र में डेरा डाले रायपुर पुलिस का कहना है कि हरगेंद्र सिंह फरार है। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने आई है।

chat bot
आपका साथी