दबंगों ने अधेड़ को पीटा, घर में लगाई आग, आरोपितों की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर के भीतर सो रहे एक अधेड़ को पीट कर घायल कर दिया। उसके बाद उसके कच्चा मकान में आग लगा दी। आग की लपट तेज हो जाने पर जगहट हो गई जिस पर हमलावर अधेड़ को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। घटना के बाद से आरोपित फरार हो गए। अधेड़ से मिली तहरीर पर पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:16 PM (IST)
दबंगों ने अधेड़ को पीटा, घर में लगाई आग, आरोपितों की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी
दबंगों ने अधेड़ को पीटा, घर में लगाई आग, आरोपितों की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर के भीतर सो रहे एक अधेड़ को पीट कर घायल कर दिया। उसके बाद उसके कच्चा मकान में आग लगा दी। आग की लपट तेज हो जाने पर जगहट हो गई, जिस पर हमलावर अधेड़ को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। घटना के बाद से आरोपित फरार हो गए। अधेड़ से मिली तहरीर पर पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है।

मखउपुर गांव निवासी भोला प्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ यादव खेती किसानी करते हैं। घर पर वह एक बेटे के साथ रहता है। शुक्रवार को बेटे की गैर मौजूदगी में रात को वह अकेला ही घर में सोया हुआ था। इस बीच रात्रि में पांच लोग उसके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर भोला प्रसाद को बाहर उठा आए और लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह घायल हो गया है। उसके बाद दबंगों ने उसके कच्चा मकान में आग लगा दी। जिससे घर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें देखकर ग्रामीण जुटने लगे। ग्रामीणों को आता देख कर हमलावर अधेड़ को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। घायल भोला प्रसाद को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद पीड़ित ने गांव के ही तीन नामजद व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी