बाइक सवार महिला से बदमाश ने छीने गहने, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के समीप प्रयागराज कौशांबी सड़क मार्ग पर बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले का मंगल सूत्र और जंजीर छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास रहे लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन बदमाश तब तक दूर जा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए बदमाश का पता लगाने में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:35 PM (IST)
बाइक सवार महिला से बदमाश ने छीने गहने, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बाइक सवार महिला से बदमाश ने छीने गहने, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के समीप प्रयागराज कौशांबी सड़क मार्ग पर बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले का मंगल सूत्र और जंजीर छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास रहे लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन बदमाश तब तक दूर जा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए बदमाश का पता लगाने में जुटी है।

पिपरी के शाहपुर पेरवा गांव निवासी दिनेश पाल महाराष्ट्र के पूना शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी गुड़िया देवी पाल शनिवार को भाई छोटेलाल पाल पुत्र बसंत लाल के साथ मोटरसाइकिल से मायका पचनी का पुरवा गांव जा रही थी। दोपहर दो बजे जैसे ही वह पिपरी थाना के मुरादपुर गांव के समीप पहुंची। तभी एक नीली रंग की बाइक पर सवार एक युवक उनकी बाइक के बगल में आ गया। गुड़िया के गले से पांच तोला सोने का मंगल सूत्र और एक तोला सोने का चैन छीन कर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर आसपास रहे लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह दूर जा चुका था। महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास रहे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाश का पता लगाना शुरू कर दिया। सप्ताह भर पहले भी हुई ऐसी ही वारदात

पिपरी थाना क्षेत्र के उमरवल गांव निवासी धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र दीनानाथ नौ अक्टूबर को अपनी पत्नी अनीता देवी को लेकर बाइक से प्रयागराज जा रहे थे पिपरी थाना के कादिलपुर प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक सवार युवक ने चलती गाड़ी से अनीता देवी के गले का मंगल सूत्र छीन लिया था। पुलिस अब तक घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी। शनिवार को ऐसी ही वारदात दोबारा हो गई। इससे इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी