किशोरी को लेकर फरार हुए प्रेमी को पकड़कर पीटा, घायल प्रेमी अस्पताल में भर्ती, प्रेमिका गई घर

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को लेकर फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने कड़ा धाम के दारानगर से पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई की गई। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 03:25 PM (IST)
किशोरी को लेकर फरार हुए प्रेमी को पकड़कर पीटा, घायल प्रेमी अस्पताल में भर्ती, प्रेमिका गई घर
किशोरी को लेकर फरार हुए प्रेमी को पकड़कर पीटा, घायल प्रेमी अस्पताल में भर्ती, प्रेमिका गई घर

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को लेकर फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने कड़ा धाम के दारानगर से पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई की गई। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

कोखराज इलाके का एक युवक अपनी चचेरी बहन से ही प्यार कर बैठा। रिश्ते को तार-तार कर देने वाले इस मोहब्बत की हद तब हो गई, जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया। घर वालों को जानकारी हुई तो उन पर रोक लगाया जाने लगा। बंदिशें देख गुरुवार की सुबह दोनों घर छोड़कर भाग निकले। किशोरी के परिवार वालों ने उनकी तलाश की तो वह दारानगर में मिले। किशोरी के स्वजन व ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई की। किसी तरह कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। जानकारी होने पर युवक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष ने मामले की शिकायत फिलहाल थाने में नहीं की है। ़ खेत से घर लौट रही किशोरी के साथ छेड़खानी

पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम खेत से लौट रही एक किशोरी के साथ पड़ोस के एक युवक ने रास्ते में रोककर छेड़खानी की। किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनने के बाद आसपास खेतों में रहे लोग दौड़े तो युवक भाग निकला। मामले की शिकायत थाने में की गई है।

इलाके के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम खेत से मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोस का एक युवक मिला और उसे रोक कर छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई की। किसी तरह चंगुल से छूटी किशोरी ने शोर मचाया तो युवक धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी