मां के सामने ही सड़क हादसे में चली गई कलेजे के टुकड़े की जान, दोनो जा रहे थे अंत्येष्टि में

सराय अकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटे की मां के सामने ही मौके पर मौत हो गई। जबकि मां की हालत नाजुक बनी है। उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:49 PM (IST)
मां के सामने ही सड़क हादसे में चली गई कलेजे के टुकड़े की जान, दोनो जा रहे थे अंत्येष्टि में
मां के सामने ही सड़क हादसे में चली गई कलेजे के टुकड़े की जान, दोनो जा रहे थे अंत्येष्टि में

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटे की मां के सामने ही मौके पर मौत हो गई। जबकि मां की हालत नाजुक बनी है। उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।

सराय अकिल के छेकवा निवासी चिरौजी लाल की रिश्तेदारी तिल्हापुर मोड़ गांव में है। वहां किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। मंगलवार को अंतिम संस्कार होना था। चिरौजी लाल की पत्नी राजकुमारी (45) अपने बेटे सुरजीत (19) के साथ बाइक पर सवार होकर तिल्हापुर रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रही थी। जैसे ही वह सराय अकिल इलाके के कूरा गांव के निकट पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस जबरदस्त हादसे में मां-बेटे सड़क पर गिर गए। मां के सामने ही खून से लथपथ सुरजीत की तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमारी की चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उसके परिवार के लोगों को दी। कुछ ही देर में पुलिस और परिवारीजन भी आ गए। हादसे में राजकुमारी की हालत गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन जब तक स्वजन वहां आ गए। उन्होंने घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। वहा राजकुमारी की हालत नाजुक बनी है।

chat bot
आपका साथी