चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर पति के हाथों तोड़ा व्रत, सज संवर कर किया पूजन, पति के दीर्घायु होने की कामना की

जनपद में करवा चौथ पर्व रविवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। जहां कस्बों के मंदिरों में पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं की भीड़ रही वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आराम से महिलाओं ने घर में ही पूजन किया। शाम को चंद्रमा निकलने के बाद अन्न जल ग्रहण कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:47 PM (IST)
चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर पति के हाथों तोड़ा व्रत, सज संवर कर किया पूजन, पति के दीर्घायु होने की कामना की
चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर पति के हाथों तोड़ा व्रत, सज संवर कर किया पूजन, पति के दीर्घायु होने की कामना की

कौशांबी। जनपद में करवा चौथ पर्व रविवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। जहां कस्बों के मंदिरों में पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं की भीड़ रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आराम से महिलाओं ने घर में ही पूजन किया। शाम को चंद्रमा निकलने के बाद अन्न जल ग्रहण कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु एवं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति-पत्नी के अखंड प्रेम और त्याग का चेतना का प्रतीक माने गए इस पर्व पर सुहागिनों ने दिनभर उपवास रखकर ईश्वर से पति की मंगल कामना का आशीर्वाद मांगा। साथ ही साथ चंद्रमा के अलावा भगवान शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिक की भी पूजा की। ज्योतिषाचार्य रामसियासन शास्त्री ने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के पीछे निहित भाव यह है कि सुहागिन महिलाओं को पार्वती जैसे शक्ति और साधना हासिल हो सके और वह पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। देर शाम सुहागिनों ने चंद्रमा को देखकर अ‌र्घ्य अर्पित कर अपना उपवास पति के हाथों पानी पीकर तोड़ा। इस बार रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा का रहना यह दर्शाता है कि रोहिणी चंद्रमा की पत्नी है, जिनसे चंद्र अधिक प्यार करते थे। इस वजह से इस बार का व्रत हर साल की अपेक्षा अधिक फलदायी है।

नवविवाहित महिलाओं ने शादी के उपरांत पहली बार व्रत रखा, उन्हें व्रत रखते हुए असीम प्रसन्नता हुई तो जिन महिलाओं ने लगातार कई सालों से व्रत रखते हुए हर साल पति की दीर्घायु की कामना करती है, उन्हें व्रत पर असीम श्रद्धा व विश्वास है। इंटरनेट मीडिया पर व्रत की रही धूम

इंटरनेट मीडिया और वाट्सएप पर सारा दिन करवा चौथ के संदेशों की धूम रही। महिलाओं ने एक-दूसरे को संदेश भेजकर करवा चौथ की बधाई दी। पूजन व चन्द्र दर्शन तथा सजना विथ सेल्फी की तस्वीरें भी वायरल रही। वहीं 8 बजकर 15 मिनट पर महिलाएं, बच्चे बार-बार छतों पर जाकर चांद दिखने का इंतजार करते दिखे।

chat bot
आपका साथी