पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश, पति से हुआ था झगड़ा

कौशांबी थाना क्षेत्र के छोटा गढ़वा गांव में पति से झगड़े के बाद सोमवार की सुबह विवाहिता का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लोग खुदकुशी बता रहे हैं। जबकि तमाम लोग हत्या का फंदे पर शव लटकाए जाने का भी कयास लगा रहे हैं। हालांकि मायके वालों ने अब तक किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:25 PM (IST)
पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश, पति से हुआ था झगड़ा
पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश, पति से हुआ था झगड़ा

कौशांबी। कौशांबी थाना क्षेत्र के छोटा गढ़वा गांव में पति से झगड़े के बाद सोमवार की सुबह विवाहिता का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लोग खुदकुशी बता रहे हैं। जबकि तमाम लोग हत्या का फंदे पर शव लटकाए जाने का भी कयास लगा रहे हैं। हालांकि मायके वालों ने अब तक किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

छोटा गढ़वा निवासी लवकुश निषाद की शादी 10 साल पहले पिपरी के सैदपुर निवासी ननकू लाल की 31 वर्षीय बेटी सविता के साथ हुई थी। लवकुश मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने परिवार से अलग टीन शेड के नीचे परिवार के साथ जीवन गुजर करता है। इसे लेकर आए दिन पत्नी सविता से झगड़ा हुआ करता था। लवकुश ने बताया कि रविवार की रात घर में कुछ खाने को नहीं था। इस पर लवकुश ने अपने पिता सूरत निषाद से चावल मांग लिया था। चावल मांगने की बात को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। लवकुश ने बताया कि इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह जब नींद खुली तो पत्नी का शव पास में लगे बबूल के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला। यह देख लवकुश के होश उड़ गए। रोने और चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर मायके वाले भी पहुंचे, लेकिन अब तक उन्होंने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

chat bot
आपका साथी