कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव, बच्चों को लेकर पत्नी गई थी मायके, पुलिस ने शुरू की जांच

पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा में सोमवार की दोपहर एक मजदूर का शव उसके घर के भीतर फंदे पर लटकता मिला। कई दिन पुराना शव होने के कारण उठ रही दुर्गंध से पड़ोसियों को जानकारी हो पाई। वहीं मजदूर की पत्नी व बचे घर से गायब हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM (IST)
कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव, बच्चों को लेकर पत्नी गई थी मायके, पुलिस ने शुरू की जांच
कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव, बच्चों को लेकर पत्नी गई थी मायके, पुलिस ने शुरू की जांच

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा में सोमवार की दोपहर एक मजदूर का शव उसके घर के भीतर फंदे पर लटकता मिला। कई दिन पुराना शव होने के कारण उठ रही दुर्गंध से पड़ोसियों को जानकारी हो पाई। वहीं मजदूर की पत्नी व बच्चे घर से गायब हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

चायल कस्बा के वार्ड नंबर चार अंबेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। सप्ताह भर पहले उसकी पत्नी संगीता देवी अपने बच्चों को लेकर मायका सराय अकिल के कटैनी गांव चली गई थी। तब से राकेश घर पर अकेला ही था। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से राकेश दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में लोग यही सोच रहे थे कि वह मजदूरी के सिलसिले से सुबह जल्दी निकलता होगा और रात को देर से लौटता होगा। बहरहाल सोमवार की सुबह पड़ोसियों को उसके घर से दुर्गंध आता समझ आया। इस पर ग्रामीणों को इकट्ठा किया गया। अंदर से कुंडी बंद थी। आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला तो राकेश का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी होने पर उसकी पत्नी भी बच्चों संग आ गई। वह घटना के पीछे कारण कुछ नहीं बता पा रही। जबकि लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर राधेश्याम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी