शिक्षक होता है देश का निर्माता

मंझनपुर के टेंवा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में सोमवार को शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी बाबूराम मिश्र को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों के बीच अपने अनुभव बांटे। कहा कि शिक्षक देश का निर्माता होता है। उसे अपना महत्व समझना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:48 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:48 PM (IST)
शिक्षक होता है देश का निर्माता
शिक्षक होता है देश का निर्माता

कौशांबी : मंझनपुर के टेंवा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में सोमवार को शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी बाबूराम मिश्र को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों के बीच अपने अनुभव बांटे। कहा कि शिक्षक देश का निर्माता होता है। उसे अपना महत्व समझना चाहिए।

प्रयागराज निवासी सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी बाबूलाल मिश्र ने प्रयागराज समेत आसपास के कई जिलों में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया। सराहनीय कार्य को लेकर सोमवार को नवोदय विद्यालय परिसर में उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी देश का निर्माता होता है। उसके पास हुनर होता है कि वह देश की दिशा व दशा दोनों बदल सकता है। हम सब अपनी जिम्मेदारी को समझें। कहा कि आज जरूरत है कि बच्चे की प्रतिभा को पहचाना जाए। बच्चा जो करना चाहता है, उससे उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। कहा कि हम खेल में रुचि लेने वाले विद्यार्थी को पढ़ाई नहीं करा सकते और पढ़ने वाले को खेल के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ा सकते। दोनों ही क्षेत्र में जब सफलता मिल सकती है तो बच्चे की रुचि के अनुरूप उसे दिशा दें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवजी त्रिपाठी ने किया। विद्यालय के प्राचार्य विमल कुमार मिश्र समेत अन्य शिक्षकों ने सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी बाबूलाल मिश्र व उनकी पत्नी सुशीला देवी को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक हरिहर राय, सुजीत कुमार राय, रश्मि मिश्रा, संजय सोनी, खुशद अहमद, विजय कुमार, ललिता वर्मा, राघवेंद्र सिंह, गीता कुमारी, रमेशचंद्र खरे, अमृतलाल बिद, पवन, सुधीर व राजकुमार आदि ने उनको पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

------

chat bot
आपका साथी