25 नवंबर से बजेगी शहनाई, पूरे होंगे मां-बाप के आरमान

मार्च महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसके कारण अप्रैल-मई में होने वाली शादियां टूट गई थीं। लॉकडाउन समाप्त होने पर थोड़ी ढील जरूर दी गई लेकिन तब तक सहालग का रंग उतर गया था। नवरात्र शुरू होने पर मंगल कार्य प्रारंभ हो गए हैं। लोग शादियों की तैयारियों में जुट गए हैं। 25 नवंबर से शादियों का शुभ मुहुर्त शुरू हो रहा है। 11 दिसंबर तक शहनाई बजेगी। मां-बाप अपनी बच्चों की शादी धूमधाम से करके अपना अरमान पूरा करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:02 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:02 AM (IST)
25 नवंबर से बजेगी शहनाई, पूरे होंगे मां-बाप के आरमान
25 नवंबर से बजेगी शहनाई, पूरे होंगे मां-बाप के आरमान

कड़ा : मार्च महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसके कारण अप्रैल-मई में होने वाली शादियां टूट गई थीं। लॉकडाउन समाप्त होने पर थोड़ी ढील जरूर दी गई, लेकिन तब तक सहालग का रंग उतर गया था। नवरात्र शुरू होने पर मंगल कार्य प्रारंभ हो गए हैं। लोग शादियों की तैयारियों में जुट गए हैं। 25 नवंबर से शादियों का शुभ मुहुर्त शुरू हो रहा है। 11 दिसंबर तक शहनाई बजेगी। मां-बाप अपनी बच्चों की शादी धूमधाम से करके अपना अरमान पूरा करेंगे।

नवरात्र शुरू होने के साथ लोग भक्ति में डूब गए हैं। शुभ कार्य शुरू करने के साथ शादी के लिए जोड़ों का मिलान शुरू हो गया है। सगाई के शुभ कार्य प्रारंभ हो गए हैं। शादियों की तारीख पक्की की जा रही है। पुरोहित और ज्योतिष आचार्य अर्जुन पंडित बताते हैं कि शादी का मुहूर्त 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। 30 नवंबर को नवंबर माह का सबसे शुभ मुहुर्त है। उस दिन सबसे ज्यादा शादियां होंगी। दिसंबर में 1,2,7,8,9 और 11 को शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। नवंबर और दिसंबर में कुल 17 दिन शादियों का योग बन रहा है। 11 दिसंबर के बाद शादी की कोई मुहूर्त नहीं है। पंडित रवींद्रनाथ गौतम बताते हैं कि 2021 में शादियों का योग अप्रैल माह में बन रहा है। 22 अप्रैल से शादियां शुरू होंगी। 30 अप्रैल तक लगातार शुभ मुहूर्त है।

अप्रैल से जुलाई तक शुभ मुहूर्त

अप्रैल में शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू होने के बाद मई माह में 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29 और 30 को शुभ मुहूर्त रहेगा। जून माह में 3, 4, 5, 16, 19, 20, 22, 23 और 24 को शादी का योग बन रहा है। जुलाई माह में 1, 2, 7, 13 और 15 शुभ मुहूर्त है। अगले वर्ष अप्रैल से लेकर जुलाई तक शादियों की तिथि है। अभी जो अनुमान लगाया जा रहा है कि 2021 में पहली तिमाही तक कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार हो जाएगी। लोगों को मिलने भी लग जाएगी। उससे यह माना जा रहा है कि अप्रैल 2021 में जो शादियां होंगी। वह अपने पुराने रंग में दिखाई देंगी। लोग बच्चों की शादियों पर दिल खोलकर कर खर्च करेंगे। पाबंदियों के कारण लोगों के अरमान अधूरे नहीं रह जाएंगे। उसे पहले की शादियों में थोड़ी पाबंदी जरूर रहेगी।

chat bot
आपका साथी