स्कूलों को पाई-पाई की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक

परिषदीय स्कूलों को मिले धन की जानकारी अब गोपनीय नहीं रहेगी। स्कूल के हर व्यक्ति के पास इसकी जानकारी पहुंचे। इसके लिए अब अपना हिसाब किताब स्कूल पर दीवार में लिखाना होगा। निदेश बेसिक शिक्षा के निर्देश के बाद बीएसए ने सभी स्कूलों में हिसाब किताब लिखे जाने का आदेश दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 11:13 PM (IST)
स्कूलों को पाई-पाई की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक
स्कूलों को पाई-पाई की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक

जासं, कौशांबी : परिषदीय स्कूलों को मिले धन की जानकारी अब गोपनीय नहीं रहेगी। स्कूल के हर व्यक्ति के पास इसकी जानकारी पहुंचे। इसके लिए अब अपना हिसाब किताब स्कूल पर दीवार में लिखाना होगा। निदेश बेसिक शिक्षा के निर्देश के बाद बीएसए ने सभी स्कूलों में हिसाब किताब लिखे जाने का आदेश दिया है।

परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिले। इसके लिए शिक्षा के साथ ही अन्य कई जरूरतें होती है। इनको पूरा करने के लिए शासन की ओर से स्कूल को धन मिलता है। इस धनराशि को प्रयोग स्कूल बाउंड्री निर्माण, फर्नीचर, बिजल, पंखा, हैंडपंप, स्वेटर, यूनिफार्म, कंपोजिट ग्रॉट व खेलकूद सामग्री की खरीद आदि में करते हैं। स्कूल को कितना धन मिला और कितना खर्च कर दिया गया। अब तक यह जानकारी गांव के लोगों को नहीं हो पाती थी। शिक्षा निदेशक बेसिक डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने जिले के हर स्कूल को मिले धन की जानकारी दीवार में लिखने का निर्देश दिया गया। इसे संज्ञान लेते हुए बीएसए ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वह सन 2017-18, 2018-19 व 2019-20 में मिले बजट की जानकारी स्कूल के किसी एक दीवार पर पेंट कराएं।

chat bot
आपका साथी